19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअक्षरा सिंह को देखकर किए अश्लील इशारे, भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- कुत्ते पीछे...

अक्षरा सिंह को देखकर किए अश्लील इशारे, भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- कुत्ते पीछे से भौंकते हैं

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह सुर्खियों में हैं. बिहार के आरा में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से अक्षरा सिंह ने दर्शकों को अपशब्द कहे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अक्षरा सांस्कृतिक मंच से सरेआम दर्शकों को गाली देती नजर आ रही हैं.

अक्षरा ने किसे लगाई फटकार?
आरा के बखोरापुर गांव में रविवार की रात हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये पूरा वाकया हुआ. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि अक्षरा दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को अचानक गाली देती हैं. वो कहती हैं- हम शेरनी है, ऐसे ही नहीं गड़गड़ाती हूं, अगर दम है तो सामने आकर बोलो, पीछे से तो कुत्ते भौंकते हैं, सामने आकर बोलो तब समझे, खैर तुम लोगों की गिनती हम कुत्ते में ही करते हैं. अक्षरा सिंह का ये गुस्सा दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ शरारती लोगों को लेकर था, जो पीछे से कार्यक्रम के दौरान अश्लील इशारे कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला?
इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता और चर्चित समाजसेवी अजय सिंह के अलावा भोजपुरी और अन्य कला से जुड़े नामी-गिरामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था. सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह के पैतृक गढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर चढ़ीं और गाना गाने लगीं, भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने हूटिंगबाजी शुरू कर दी. पीछे से अश्लील इशारे करने लगे, जिस पर अक्षरा सिंह गुस्सा हो गईं और वो अपने आप को रोक नहीं पाई. उन्होंने भरे मंच से ही दर्शकों को गाली देना शुरू कर दी.

अक्षरा सिंह दर्शकों को चैलेंज करने लगी. उन्होंने कहा कि हिम्मत हो तो आगे आओ मैं शेरनी हूं, डरने वालो में से नहीं हूं. तुम लोगों को मैं कुत्ता ही कह सकती हूं. इससे ज्यादा के लायक नहीं हो. देर रात हुए प्रोग्राम में अक्षरा सिंह के द्वारा बोले गए कमेंट का वीडियो वहां मौजूद किसी दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.वैसे ये पहली बार नहीं है जब अक्षरा के किसी कार्यक्रम में हंगामा हुआ हो या वो नाराज हुई हों. फैंस के बीच अक्षरा का फैंडम देखते ही बनता है. भोजपुरी इंडस्ट्री की वो बड़ी स्टार हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...