11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यSDM ज्योति और आलोक के विवाद पर ओपी राजभर बोले- 'एक स्त्री...

SDM ज्योति और आलोक के विवाद पर ओपी राजभर बोले- ‘एक स्त्री ने पुरुष को छोड़ा तो…’

Published on

आजमगढ़ ,

एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक का विवाद चर्चा में है. घर का विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई अधिकारी भी इस मामले में अपनी राय रख चुके हैं. इसी कड़ी में अब भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एसडीएम के पक्ष में बयान दिया है.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पुरुषों द्वारा छोड़ी जा रही स्त्रियों पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता. मगर, एक स्त्री ने पुरुष को छोड़ दिया तो उस पर तमाशा किया जा रहा है. राजभर ने इस पूरे प्रकरण पर ज्योति का साथ देने की बात कही. वो यूपी के आजमगढ़ में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे.

‘ऐसी परिस्थितियों में अखिलेश को नुकसान उठाना पड़ेगा’
इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि आने वाले चुनाव में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए पार्टी जगह-जगह सम्मेलन कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वो पिछड़ों के नेताओं को दबाने के लिए कुचक्र रचते हैं. उन्हें बढ़ने नहीं देना चाहते. समय-समय पर उनके समकक्ष जितने भी नेता हैं, उन्हें दबा कर रखते हैं. ऐसी परिस्थितियों में अखिलेश जी को नुकसान उठाना पड़ेगा.

‘ये व्यक्तिगत बात थी, वायरल नहीं होनी चाहिए थी’
इससे पहले ज्योति मौर्य और उनके पति के विवाद को लेकर कवयित्री अनामिका अंबर ने भी रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था कि जैसे-जैसे व्यक्ति का कद ऊंचा होता जाता है, उसकी समाज को लेकर जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. ये व्यक्तिगत बात थी, वायरल नहीं होनी चाहिए थी.

उन्होंने कहा कि अफवाहों के पंख होते हैं और तथ्यों के पांव होते हैं. अफवाह पंखों की तरह फैलती है और तथ्य रेंग-रेंग कर चलते हैं. जब तक दोनों पक्षों की बातें सामने आएंगी, तब तक अफवाह काफी फैल चुकी होगी. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी थी कि अपनी इस बात को सही समय पर सही ढंग से लोगों तक लाया जाए. ऐसा नहीं है कि एक पत्नी हत्या कर दे तो सभी पत्नियां हत्या करती हैं.

अनामिका अंबर ने कहा अगर, एक पत्नी चोरी करती है तो ऐसा नहीं कि सभी पत्नियां चोरी करेंगी. उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा, घर-घर की कहानी अलग होती है. महिलाओं से कहना चाहती हूं कि अपनी संस्कृति के साथ रहना चाहिए. व्यक्तिगत मामला व्यक्तिगत रूप से ही सुलझाना चाहिए. जब तक तथ्यों की पूरी जानकारी न हो, सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होना चाहिए.

दरअसल, ज्योति और उनके पति आलोक ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति आलोक पेशे से एक सफाईकर्मी हैं. उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत करके अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और SDM बनने के बाद उन्होंने धोखा दे दिया. ज्योति का किसी और मर्द के साथ अफेयर चल रहा है. दूसरी तरफ ज्योति ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दंपत्ति की जुड़वां बेटियां भी हैं. 2010 में दोनों की शादी हुई थी.

आलोक और ज्योति के विवाद के बीच एक शादी का कार्ड वायरल हुआ है. यह कार्ड ज्योति ने मीडिया के सामने लाकर दिखाया है. इसमें आलोक के नाम के नीचे जिला पंचायत अधिकारी लिखा है. इसको लेकर ज्योति ने कहा कि आलोक ने खुद को अधिकारी बताकर शादी की थी. मगर, सच कुछ और ही था. शादी के इस कार्ड को लेकर आलोक ने कहा कि उसे फंसाने के लिए कार्ड प्रिंट कराया गया है. जब शादी हुई थी, तब ज्योति टीचर भी नहीं थीं. सिर्फ पढ़ाई कर रही थीं. कार्ड पूरी तरीके से झूठा है. पत्नी के पास कोई तथ्य नहीं है तो कार्ड को जरिया बना लिया.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...