3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeट्रंप का एक फैसला और अमेरिकी बाजार से उड़ गए दो 'पाकिस्तान',...

ट्रंप का एक फैसला और अमेरिकी बाजार से उड़ गए दो ‘पाकिस्तान’, मस्क के लिए उल्टा पड़ गया दांव

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह रही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फैसला। उन्होंने इम्पोर्टेड गाड़ियों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में काफी गिरावट आई। एसएंडपी में 1.12% गिरावट आई और निवेशकों के 700 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। यह पाकिस्तान की कुल जीडीपी का करीब दोगुना है। पाकिस्तान की जीडीपी का साइज करीब 375 अरब डॉलर है। ट्रंप की इस घोषणा से दुनिया भर की ऑटो कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। भारत में टाटा मोटर्स का शेयर शुरुआती कारोबार में 6% से ज्यादा टूट गया जबकि ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी मदरसन के शेयरों में 7% गिरावट आई।

ट्रंप का यह फैसला उनके दोस्त और दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के लिए उल्टा साबित हुआ। उनकी ईवी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 5.58% की गिरावट आई। इस गिरावट से मस्क की नेटवर्थ में 11.4 अरब डॉलर की गिरावट आई। ट्रंप के फैसले से दुनिया भर की ऑटो कंपनियों में शेयरों में गिरावट रही। दुनिया की सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली जापान की ऑटो कंपनी टोयोटा के शेयर लगभग 3.5% गिर गए। निसान के शेयर 2.5% और होंडा के शेयर में 3.1% तक गिरावट रही। मित्सुबिशी मोटर्स के शेयर 4.5%, माज़दा के शेयर 5.9% और सुबारू के शेयर 6.1% गिर गए। साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई के शेयरों में 2.7% गिरावट आई। अमेरिका में भी जनरल मोटर्स के शेयर 3.1% गिर गए जबकि फोर्ड को 0.1% का फायदा हुआ।

अमीरों को भारी नुकसान
अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट से दुनिया के टॉप अमीरों को भारी चपत लगी है। मस्क की नेटवर्थ 336 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 96.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दुनिया के दूसरे बड़े रईस जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 4.14 अरब डॉलर की गिरावट आई। मार्क जकरबर्ग ने $5.15 अरब, लैरी एलिसन ने $6.01 अरब, लैरी पेज ने $4.29 अरब और सर्गेई ब्रिन को $4 अरब गंवाए। टॉप 10 में केवल वॉरेन बफे ($1.26 अरब) और बिल गेट्स ($2.97 करोड़) की नेटवर्थ में तेजी रही।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...