15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूपी की 75 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतने का OP Rajbhar ने...

यूपी की 75 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतने का OP Rajbhar ने फॉर्मूला बताया, अखिलेश-मायावती से लेकर

Published on

गाजीपुर

यूपी में 75 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतने का दावा सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने किया है। इसके लिए उन्होंने तीसरे मोर्चे को एकजुट होने के लिए कहा। ओपी राजभर का दावा है कि सपा, बीएसपी, जदयू, बीएसपी, आरएलडी और सुभासपा का गठबंधन हो जाता है तो लोकसभा चुनावों में वो सब मिलकर यूपी में 75 या उससे अधिक सीट लाने में कामयाब होंगे। सोनहरिया गांव में सुभासपा ने महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, जहां उन्होंने ये बयान दिया।

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाने पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि ये उनकी पार्टी सुभासपा की मेहनत है, आज सभी दल महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मना रहे। ओपी राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति, पीएम से लेकर सीएम की जुबान पर महाराजा सुहेलदेव का नाम है। ये उनकी राजनीतिक उपलब्धि है। इस दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन पर कहा कि दो महीने से जगह-जगह मीटिंग हो रही है।जब तक इन बैठकों के रिजल्ट न आ जाए। कुछ नहीं कहा जा सकता। सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर होकर एकजुट होना चाहिए।

ओपी राजभर के बेटे अरुण की शादी में पीएम मोदी को निमंत्रण
ओपी राजभर ने दावा किया कि यूपी में सोनिया गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, जयंत चौधरी और राजभर एक हो जाए तो लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस सीटें जीतेंगे। ओपी राजभर ने बीजेपी से अपनी बढ़ती नजदीकियों के सवाल पर सीधे कोई जवाब नहीं दिया। वह इस सवाल को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए टाल गए। वहीं मीडिया ने 11 जून को उनके छोटे बेटे अरुण राजभर की शादी को लेकर भी सवाल किया। राजभर ने कहा कि उनकी ओर से पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती सभी निमंत्रण भेजा गया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...