12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्ययोगी बाबा के जैसी नहीं हमारी सरकार... झारखंड में महिलाओं के खिलाफ...

योगी बाबा के जैसी नहीं हमारी सरकार… झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर बोले मंत्री

Published on

जमशेदपुर

झारखंड में बीते कुछ दिनों से रेप-हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। खासकर दुमका और देवघर क्षेत्र से हाल के दिनों में क्राइम की कई खबरें सामने आई हैं। सोमवार को भी देवघर जिले से एक नाबालिग से गैंगरेप की खबर सामने आई। इस बीच जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से सवाल किया तो मंत्री भड़क गए। बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार यूपी की तरह नहीं है। यहां 24 घंटे के अंदर मामले में गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

बन्ना गुप्ता से मीडिया ने सवाल किया था – ‘हाल के दिनों में झारखंड में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। आज भी एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला आयोग भी सवाल उठा रहा है। आप लोग क्यों नहीं इन चीजों पर कंट्रोल करते हैं।’ इस पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देखिए हम लोग तो वैसी सरकार नहीं है, यूपी जैसी सरकार को हमारी नहीं है कि दलित बेटी को ले जाकर रातों-रात जलवा दें। और मां-बाप को वहां पहुंचने भी नहीं दें। आदरणीय योगी बाबा की सरकार जबरन रात में दलित की बेटी अंतिम संस्कार करवा देती है।’

24 घंटे के अंदर हो रही है गिरफ्तारी: बन्ना गुप्ता
बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है। बच्चियों- लड़कियों के साथ जो हो रहा है, उस मामले में आरोप की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो रही है, आरोपी को जेल भेजा रहा है। स्पीडी ट्रायल पर काम हो रहा है। इसमें इफ बट का सवाल कहां हैं। जहां तक महिला आयोग की बात है तो मुख्यमंत्री बहुत की चीजों पर संज्ञान ले रहे हैं। इस पर भी जल्द संज्ञान लेंगे।

अवैध पार्किंग वसूली पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, डीसी को दिया निर्देश
जमशेदपुर में पार्किंग के नाम पर हो रहे अवैध वसूली के मामले पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर डीसी को निर्देश दिया है कि अवैध वसूली को खत्म करने के लिए जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जमशेदपुर में पार्किंग शुल्क क्षेत्र अनुसार लिया जाना सुनिश्चित हो, एक बार दिया गया शुल्क पूरे दिन के लिए उस ज़ोन (साकची या बिस्टुपुर) के लिए वैध है। लेकिन सूचना हैं कि अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग संवेदकों की ओर से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जो की निविदा शर्तों का उल्लंघन हैं

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...