26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान : आटे के लिए घंटों लाइन में लग रहे लोग, खैबर...

पाकिस्तान : आटे के लिए घंटों लाइन में लग रहे लोग, खैबर पख्तूनख्वा में चिंताजनक हालात

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में गेहूं की कमी से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोग आटे के लिए परेशान हैं और उसके लिए उन्हें घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में हालात सबसे अधिक ख़राब हैं। तो वहीं सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के कई इलाकों में आटे को लेकर भगदड़ मच गई।

सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में बंट रहा आटा
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार स्थिति इतनी चिंताजनक है कि जब पाकिस्तान में मिनी ट्रक और वैन आटा बांटने जाते हैं, तो उसके आसपास लोग इकठ्ठा हो जाते हैं और एक दूसरे को धक्का देते हैं। ट्रक और वैन की सुरक्षा में हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी खड़े रहते हैं। पाकिस्तान में जारी संकट के बीच गेहूं और आटे की कीमतें आसमान छू गई हैं।

कराची में रेट 150 रुपये प्रति किलोग्राम
कराची में आटा 140 रुपये प्रति किलोग्राम से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। जबकि इस्लामाबाद और पेशावर में 10 किलो के आटे का पैकेट 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। वहीं 20 किलोग्राम के आटे का पैकेट 2,800 रुपये में बेचा जा रहा है। पंजाब प्रांत में मिल मालिकों ने आटे की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।

अस्थिरता की ओर बढ़ता पाकिस्तान
बलूचिस्तान के खाद्य मंत्री ज़मारक अचकजई ने कहा है कि प्रांत में गेहूं का स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान को तुरंत 400,000 बोरी गेहूं की जरूरत है और साथ में चेतावनी भी दी कि अगर गेहूं नहीं आया तो संकट और गहरा सकता है।

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार इसी तरह खैबर पख्तूनख्वा अब तक के सबसे खराब आटे के संकट का सामना कर रहा है, क्योंकि 20 किलोग्राम आटे का एक बैग 3100 रुपये में बेचा जा रहा है। सरकार स्टेबल की कीमत को नियंत्रित करने में विफल।द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि सिंध सरकार द्वारा लोगों को सब्सिडी वाले आटे की बिक्री के दौरान मीरपुरखास भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत कमिश्नर कार्यालय के पास उस समय हुई जब गुलिस्तान-ए-बलदिया पार्क के बाहर 200-200 बोरी लादे दो वाहन आटा बेच रहे थे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...