12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपाई-पाई को मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छोड़ने पर...

पाई-पाई को मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छोड़ने पर होगा इतने करोड़ का नुकसान

Published on

नई दिल्ली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी वैसे तो पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन इसके शेड्यूल और वेन्यू पर सवालिया निशान बरकरार है। बीसीसीआई ने पहले ही कह दिया था कि भारत सरकार की अनुमति के बाद ही टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान जाएगी। जिसका अंदाजा था वही हुआ टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली। पाकिस्तान ने अड़ियल रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि वह हाइब्रिड मॉडल में मेजबानी नहीं करेगा।

इमरजेंसी मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
आपात बैठक का उद्देश्य अगले साल फरवरी-मार्च में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बावजूद पीसीबी ने एक बार फिर ‘हाइब्रिड’ मॉडल को खारिज कर दिया, जिसके बाद आम सहमति नहीं बन सकी। यह समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड के अधिकतर सदस्य पाकिस्तान की स्थिति के प्रति सहानुभूति रखते थे, लेकिन पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को फिर भी मौजूदा विवाद के लिए हाइब्रिड मॉडल को एकमात्र समाधान के तौर पर स्वीकार करने की सलाह दी गई। यदि हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाता है, तो भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने में संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगा।

पाकिस्तान को कितने करोड़ का होगा नुकसान?
अगर टूर्नामेंट को स्थगित किया जाता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों का नुकसान होना तय है। सबसे पहले तो पीसीबी को 60 लाख डॉलर (50.73 करोड़ रुपये) के मेजबानी शुल्क से हाथ धोना पड़ेगा। इससे पीसीबी के वार्षिक राजस्व में भी लगभग 350 लाख डॉलर (लगभग 296 करोड़ रुपये) की कटौती हो सकती है।

ICC भी मुश्किल में पड़ जाएगा
आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘कोई भी प्रसारणकर्ता आईसीसी की ऐसी किसी भी प्रतियोगिता के लिए पैसा नहीं देगा, जिसमें भारत शामिल न हो। पाकिस्तान इस बात को अच्छी तरह से जानता है। पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होने के बाद ही शनिवार को आईसीसी की बैठक होगी। यदि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार नहीं करता है तो चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन एक अन्य देश में किया जा सकता है और उसमें पाकिस्तान शामिल नहीं होगा।’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...