32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे खराब, रैंकिंग में उत्तर कोरिया से...

पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे खराब, रैंकिंग में उत्तर कोरिया से भी नीचे, जानें कहां है भारत

Published on

इस्लामाबाद

दुनिया में सबसे खराब पासपोर्ट की रैंकिंग में पाकिस्तान चौथे नंबर पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। दुनिया के सिर्फ 32 देश ऐसे हैं जहां पाकिस्तानी बिना वीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। ये रैंकिंग इंटरनेशन एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है। एसोसिएशन दुनिया के सबसे बड़े यात्रा जानकारी के डेटाबेस को बनाए रखता है।

रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे सिर्फ इराक, अफगानिस्तान और सीरिया हैं। 199 देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान 109वें नंबर पर है। सीरिया 110वें, इराक 111वें और अफगानिस्तान 112वें रैंक पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के मुताबिक भारत की रैंकिंग 87वें नंबर पर है। भारत के लोग 60 देशों में बिना वीजा या वीज ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। मौरीटानिया और तजाकिस्तान भी 87वें नंबर पर हैं।

कौन है टॉप पर
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक नंबर एक पर जापान है। जापान के लोग 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इसके आगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा जाया जा सकता है। जर्मनी और स्पेन तीसरे नंबर पर हैं और इसके जरिए 190 देशों की यात्रा की जा सकती है। पासपोर्ट की टॉप रैंकिंग में ज्यादातर यूरोपियाई देश, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल है।

एशिया के बाकी देशों की रैंकिंग
पासपोर्ट रैंकिंग में एशिया के बाकी देशों की बात करें तो चीन 69वें नंबर पर है। चीनी पासपोर्ट रखने वाले लोग 80 देश में वीजा फ्री जा सकते हैं। वहीं बांग्लादेश की रैंकिंग 104 है, जो पाकिस्तान से 5 अंक ऊपर है। उत्तर कोरिया का पासपोर्ट भी पाकिस्तान से मजबूत है। उत्तर कोरिया की रैंकिंग 105 है। इसके नागरिक 40 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। रूस की रैंकिंग 50 और श्रीलंका की रैंकिंग 103 है।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...