11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की संसद ने पास किया 'भारत विरोधी' प्रस्ताव, सिंधु समझौता तोड़ने...

पाकिस्तान की संसद ने पास किया ‘भारत विरोधी’ प्रस्ताव, सिंधु समझौता तोड़ने को युद्ध का ऐलान मानने का फैसला

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेंबली) ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए भारत सरकार के ‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’ की निंदा की गई। सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सांसद तारिक फजल चौधरी ने प्रस्ताव पेश किया। इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले से पाकिस्तान को जोड़ने के सभी ‘प्रयासों’ को खारिज कर दिया गया। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए हैं।

पाक संसद में पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए भारत सरकार की ओर से सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी हम निंदा करते हैं। प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया कि निर्दोष लोगों की हत्या पाकिस्तान द्वारा अपनाए गए मूल्यों के विपरीत है।

सिंधु का पानी रोकना बर्दाश्त नहीं
पाकिस्तान की संसद में इस पेश इस प्रस्ताव में भारत की सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले को गैरकानूनी और एकतरफा बताते हुए इसकी निंदा की गई है। भारत के सिंधु समझौते तोड़ने को वॉर एक्ट बताता बुए कहा कि यह संधि का उल्लंघन है जो स्पष्ट रूप से युद्ध की कार्रवाई के समान है। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत के किसी भी आक्रमण की स्थिति में पाकिस्तान अपनी रक्षा करने में सक्षम है।

पाक संसद ने यह मांग भी की गई कि भारत को ‘पाकिस्तान में आतंकवाद और लक्षित हत्याओं के विभिन्न कृत्यों में शामिल होने’ के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। प्रस्ताव में कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए पाकिस्तान के समर्थन की भी पुष्टि की गई। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...