10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यएयर इंडिया की फ्लाइट में मृत पाया गया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर...

एयर इंडिया की फ्लाइट में मृत पाया गया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Published on

लखनऊ

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री मृत पाया गया। घटना शुक्रवार सुबह 8.10 बजे की है। जब एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2845 में यात्री का शव मिला। एयर इंडिया की यह फ्लाइट नई दिल्ली से आई थी।

एक साथी यात्री के अनुसार, पीड़ित की पहचान बिहार के गोपालगंज के 52 वर्षीय आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है। जब एक परिचारिका उसके भोजन की प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने के लिए उसके पास आई, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अंसारी के पास बैठे डॉक्टरों के एक ग्रुप ने उसकी जांच की और पुष्टि की कि उसकी नब्ज नहीं चल रही थी। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने कहा कि पीड़ित ने अपनी सीटबेल्ट भी नहीं खोली थी और न ही अपने भोजन की प्लेट को छुआ था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह एक पुरुष यात्री लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जिसकी हालत ठीक नहीं थी। हमारी मेडिकल टीम ने तुरंत जांच की। उसे एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार प्रदान किया। हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इस कठिन समय में हम उसके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हालांकि, अंसारी की मौत किस वजह से हुई, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि वो घटना की जांच कर रहे हैं।

बिहार के गोपालगंज निवासी 52 वर्षीय आशिफ दौल्ला अंसारी नामक यात्री विमान में बेहोश पाया गया। एयर इंडिया की उड़ानविमान संख्या एआई 2845 शुक्रवार को प्रातः 8:10 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

साथी यात्रियों ने देखा कि अंसारी बिना हिले-डुले खड़े थे, उनकी सीट बेल्ट बंधी हुई थी और भोजन भी सुरक्षित था, जबकि केबिन क्रू ने उनकी थाली को साफ करने की कोशिश कर रही थी।विमान में मौजूद चिकित्सा पेशेवरों ने तुरंत उनकी जांच की, जिसमें किसी भी महत्वपूर्ण लक्षण की पुष्टि नहीं हुई, इसके बाद हवाई अड्डे के चिकित्सा कर्मचारियों ने उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...