15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाललोगों को पसंद ‘मामा’ शिवराज का साथ, आज हुए चुनाव तो एमपी...

लोगों को पसंद ‘मामा’ शिवराज का साथ, आज हुए चुनाव तो एमपी में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, जानिए कांग्रेस कहां खड़ी

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में काटे का मुकाबला है। अब इसी चुनावी माहौल को समझने के लिए एक जी न्यूज द्वारा एक ओपिनियन पोल किया गया है। उस ओपिनियन पोल के मुताबिक आज चुनाव हुए तो बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन जाएगी। पार्टी के खाते में 119 से 129 सीटें तक जा सकती हैं। कांग्रेस की बात करें तो उसका 94 से 104 रह सकता है।

बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें?
अब ये आंकड़ा मायने रखता है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन अब जी न्यूज का ओपिनियन पोल बताता है कि इस बार ऐसी स्थिति नहीं रहेगी, बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। बड़ी बात ये भी है कि इस बार एमपी चुनाव में बीजेपी को 45 प्रतिशत के करीब वोट शेयर मिल सकता है, वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 39 फीसदी पर रुक सकता है।

सीएम का कैसा रिपोर्ट कार्ड?
बीजेपी के लिए राहत की बात ये भी है कि मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान के काम से खुश है। सर्वे में बताया गया है कि 42 प्रतिशत लोग सीएम शिवराज के काम से बहुत खुश हैं। वहीं 34 फीसदी मान रहे हैं कि उनका काम संतोषजनक रहा है। यानी कि अगर इन दोनों ही आंकड़ों को मिला दिया जाए तो 76 फीसदी लोग शिवराज के काम से संतुष्ट माने जा रहे हैं। ये काफी बड़ा आंकड़ा है और बीजेपी का मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। बेहद खराब मानने वालों की संख्या 21 फीसदी है और तीन फीसदी ऐसे भी हैं जो इस पर कोई राय नहीं रखते हैं।

सीएम की पहली पसंद?
जब एमपी की जनता से पूछा गया कि उनकी सीएम की पहली पसंद कौन है तो इस पर भी सीएम शिवराज के नाम पर ज्यादा लोगों ने मुहर लगाई। 36 प्रतिशत लोगों ने सीएम शिवराज को सीएम की पहली पसंद बताया है, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कमलनाथ खड़े हैं जिन्हें 23 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी 10 फीसदी लोग सीएम की पसंद मान रहे हैं।

सर्वे का एक हिस्सा ये भी बताता है कि बीजेपी को एससी, एसटी, ओबीसी, सवर्ण समाज का सबसे ज्यादा वोट मिल रहा है। इसके अलावा सीएम शिवराज की जो महिला केंद्रित योजनाएं रही हैं, उसका असर भी चुनावी नतीजों पर पड़ता दिख रहा है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...