16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में फिर फूटा पेट्रोल बम, 15 दिन में डीजल 52 तो...

पाकिस्तान में फिर फूटा पेट्रोल बम, 15 दिन में डीजल 52 तो पेट्रोल 57 रुपये से भी महंगा

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में फिर से पेट्रोल बम फूटा है। एक पखवाड़े में ही वहां पेट्रोल 57 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है। डीजल भी कोई पीछे नहीं है। इसके दाम में भी प्रति लीटर 52 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की नई दरें आज से लागू हो गईं हैं। बताया जाता है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे आईएमएफ की शर्त है।

क्यों बढ़ी कीमतें
Geo news के मुताबिक इस समय पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा का भारी संकट है। स्थिति यह हो गई है कि बंदरगाह पर माल पहुंच गया है और उसे छुड़ाने के लिए विदेशी मुद्रा नहीं है। ऐसे में आईएमएफ से कर्ज लेना ही एकमात्र रास्ता बचता है। आईएमएफ (IMF) से कर्ज तो मिल सकता है, लेकिन उसकी कड़ी शर्तें हैं। इन्हीं शर्तों में डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की शर्त भी शामिल है। इसलिए वहां की शहबाज सरकार ने ऐसा किया है।

पेट्रोल हुआ 22 रुपये महंगा तो डीजल 17 रुपये
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में आज से 22.20 रुपये का इजाफा किया गया है। अब वहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 272 रुपये हो गया है। इसके साथ ही डीजल की कीमत भी 17.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। अब वहां एक लीटर डीजल की कीमत 280 रुपये हो गई है। केरोसीन या मिट्टी के तेल की कीमत में भी प्रति लीटर 12.90 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब वहां एक लीटर मिट्टी का तेल 202.73 रुपये में मिल रहा है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

15 दिन पहले भी 35 रुपये महंगा हुआ था
इससे एक पखवाड़े पहले ही वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल, पाकिस्तान में हर पखवाड़े पेट्रोल और डीजल की कीमतों में समीक्षा की जाती है। मतलब कि हर महीने की पहली एवं 16 तारीख को कीमतों में बदलाव होता है। बीते एक फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जहां 35-35 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी वहीं आज मतलब 16 फरवरी से पेट्रोल 22.20 रुपये तो डीजल 17.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।

और भड़केगी महंगाई
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में फॉसिल फ्यूल या एनर्जी की कीमतों बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से रखी गई शर्तों के अधीन हो रही है। आईएमएफ की इस मांग को पूरा तो किया जा रहा है, लेकिन इसके चलते पाकिस्तान में महंगाई भी और बढ़ेगी। वहां पहले ही दूध की कीमत 210 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंची है। चिकन का दाम 780 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद यह स्थिति और बिगड़ सकती है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...