17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकृपया गलती ना करें… यूएन चीफ गुटेरेस की भारत-पाकिस्तान से खास अपील,...

कृपया गलती ना करें… यूएन चीफ गुटेरेस की भारत-पाकिस्तान से खास अपील, दिया मध्यस्थता का ऑफर

Published on

न्यूयॉर्क:

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने की सलाह दी है। गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस बार उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में दोनों पक्षों को संयम बरतते हुए तनाव को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। गुटेरेस ने कहा कि किसी को भी इसमें शक नहीं होना चाहिए है कि सैन्य तरीके से कोई भी समाधान नहीं निकल सकता है।

एंटोनियो गुटेरेस ने अपने बयान में कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों की सरकारों और नागरिकों का सम्मान करता हूं और यूएन शांति मिशन में उनके योगदान के लिए आभारी हूं। हालांकि मुझे इसकी पीड़ा है कि इन दोनों देशों के आपसी संबंध खतरनाक मोड़ पर आ गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में ज्यादा संयम बरतने की जरूरत है। दोनों देशों को मेरा यही संदेश है कि आप कोई गलती ना करें, सैन्य कार्रवाई से कोई समाधान नहीं होता है।

हम तनाव घटाने में मदद को तैयार
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पहलगाम के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए भयानक आतंकवादी हमले के बाद की भावनाओं को समझते हैं। गुटेरेस ने कहा, ‘आम लोगों को निशाना बनाए जाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को विश्वसनीय और वैध तरीकों से न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।’

गुटेरेस ने शांति के लिए दोनों देशों की सरकारों की मदद करने की अपनी पेशकश एक बार फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र किसी भी ऐसी पहल का समर्थन करने के लिए तैयार है जो तनाव कम करते हुए कूटनीति और शांति को बढ़ावा देता हो। हम चाहते हैं कि दोनों देशों में तनाव कम हो और चीजें नॉर्मल होने की तरफ जाएं।’

पहलगाम के बाद से बढ़ा है तनाव
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हमले का आरोप भारत ने पाकिस्तान पर लगाया है। भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाते हुए पहलगाम के गुनाहगारों को सबक सिखाने की बात कही है। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि उनको भारत के हमले का डर है। ऐसे में यूएन और दुनिया ने दोनों देशों को सब्र से काम लेने के लिए कह रहे हैं।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...