7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeराजनीतिBJP सांसद हंसराज बोले- साक्षी की हत्या का वीडियो देख PM मोदी...

BJP सांसद हंसराज बोले- साक्षी की हत्या का वीडियो देख PM मोदी हो गए थे भावुक

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी सांसद हंस राज हंस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में साक्षी की हत्या की खबर सुनकर भावुक हो गए. दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से सांसद हंस राज हंस आज शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी के परिवार से मिलने पहुंचे थे. इस परिवार से मिलकर सांसद हंस राज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस खबर को सुनकर भावुक हो गए.

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बीजेपी के नेता वीरेंद्र सचदेवा और मुझे साक्षी के परिवार से मिलने के लिए भेजा है. सांसद हंस राज हंस ने कहा कि हम पुलिस से मिलकर इस परिवार के लिए विशेष इंतजाम करेंगे.

दिल्ली में साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है. साहिल ने रविवार को 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद वो फरार हो गया था और बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था. साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था. हालांकि साहिल के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था.

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...