22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार के बक्सर में पुलिस का तांडव कैमरे में कैद, आंदोलनकारी किसानों...

बिहार के बक्सर में पुलिस का तांडव कैमरे में कैद, आंदोलनकारी किसानों के घर में घुसकर बर्बरता

Published on

बक्सर

जिले के चौसा में बन रहे थर्मल पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के घर में पुलिस ने जमकर तांडव किया। इससे पहले मंगलवार को किसानों को पुलिस ने धरने की जगह से बलपूर्वक हटा दिया था और वहां निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और थर्मल पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने किसानों को लाठियों के दम पर धरनास्थल से हटा दिया था। लेकिन इसके बाद मंगलवार की देर रात जो हुआ वो बेहद ही डराने वाला था।

बक्सर में पुलिस का तांडव
मंगलवार की देर रात पुलिस का एक बड़ा ही भयानक और खौफनाक चेहरा सामने आया। पुलिस ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर महिलाओं एवं पुरुषों को जमकर पीटा। जिनकी पिटाई की गई वो उन किसानों के घरवाले हैं, जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये वाकया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव का है जहां पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गिरफ्तारी के नाम पर पूरे गांव में जमकर तांडव मचाया। घरों में घुसकर महिलाओं एवं पुरुषों की जमकर लाठियों से पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस का क्रूर चेहरा दिख रहा है। इस वीडियो में पुलिस महिलाओं और पुरुषों पर डंडे बरसा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की इस कार्रवाई की लोग निंदा कर रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे भी देख सकते हैं।

ये है पूरा मामला
यहां के किसान अपनी जमीन के उचित मुआवजे को लेकर 86 दिनों से लगातार धरना दे रहे थे। आरोप है कि एसजेवीएन कंपनी पाइपलाइन के लिए जबरन भूमि का अधिग्रहण कर रही है। इसका विरोध करते हुए किसान एसजेवीएन गेट पर धरना देने लगे। किसानों के धरना देने के बाद एसजेवीएन का कामकाज बाधित हो गया। जिसके बाद में पुलिस बनारपुर गांव के किसानों के घर में घुस गई और पुरुषों के साथ महिलाओं को भी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद पुलिस तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। अब इस पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ इलाके में जबरदस्त आक्रोश पसर गया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...