10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यसंभल में जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी, हर-हर महादेव...

संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी, हर-हर महादेव की गूंज के बीच महिलाओं ने चलाए फावड़े

Published on

संभल

शाही जामा मस्जिद के पास संभल पुलिस प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चौकी बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शनिवार को एएसपी श्रीश चंद्र ने यहां पहुंचकर विधि विधान से पुलिस चौकी की नींव रखते हुए भूमि पूजन किया। इस मौके पर कई महिलाओं ने अपने हाथों से फावड़ा चलाया। हर हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे भी लगाए।

बीते 24 नंवबर को संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान यहां हिंसा हुई थी। हिंसा में उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और गोलीबारी की थी। इस बवाल में पांच लोगों की जानें चली गई। वहीं 29 से ज्यादा पुलिस कर्मी व अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी धर पकड़ की और लगातार पहचान कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई का काम किया जा रहा है।

आवासीय व्‍यवस्‍था के लिए बन रही चौकी: एएसपी श्रीश चंद्र
एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि संभल के आसपास जो रहने वाली फोर्स है, उसकी आवासीय व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और इसके नाम को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री का कहना है कि विधि विधान से भूमि पूजन किया गया है। चूंकि किसी भवन के निर्माण कार्य से पूर्व वास्तु देवता मंडल का पूजन किया जाता है। यहां पुलिस चौकी निर्माण की भूमि की नींव खोदने से पहले गर्व गृह से प्रार्थना की और पूजा अर्चना कर नींव का काम शुरू कराया गया है।

पुलिस चौकी का नाम सत्‍यवृत रखा जाए: पुरोहित
पुलिस चौकी के नाम पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर पुरोहित ने कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय है। यदि इस पुलिस चौकी का नाम सत्यवृत रखा जाए तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यवृत था। सत्यवृत का अर्थ है कि सत्य का संकल्प लीजिए। झूठ से बचिए और सत्य पर चलिए।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...