19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeतुनिशा की मौत पर पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल,...

तुनिशा की मौत पर पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल, कहा- ब्रेकअप बना सुसाइड की वजह

Published on

तुनिशा शर्मा की मौत मामले में उनके खास दोस्त और ‘अली बाबा’ सीरियल के एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जून 2022 से इस सीरियल की शूटिंग चल रही थी. तुनिशा, शीजान के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, जिस वजह से एक्ट्रेस टेंशन में थी. पुलिस ने ये भी बताया कि अब तक की जांच में क्या सामने आया है.

पूरे मामले में बड़ी बात ये रही कि पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से खारिज कर दिया. मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की जांच के मुताबिक तुनिशा की मौत, ब्रेकअप की वजह से लगे सदमे को ना झेल पाने के कारण ही हुई है. अभी तक तुनिशा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल नहीं निकला है.

शीजान का मोबाइल जब्त
बीते दिन तुनिशा ने ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर, शीजान के मेकअप रूम में सुसाइड किया. पुलिस ने तुनिशा की मां की कम्प्लेंट के बाद मामला दर्ज करते हुए एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया. एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि हमने कोर्ट से सात दिन की कस्टडी की मांग की थी, लेकिन 4 दिन की मिली है. शीजान को पुलिस ने आईपीसी 306 के तहत अरेस्ट किया है. उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर से तुनिशा की मौत, फंदे से लटकने की वजह से बताई गई है. पोस्टमार्टम डॉक्टर्स की टीम ने किया है. सारी अफवाहों को खारिज करते हुए एसीपी ने कहा कि तुनिशा प्रेग्नेंट नहीं थीं. उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे. वो सुसाइड ही था. पुलिस ने कहा कि हालिया जांच के मुताबिक ब्रेकअप की वजह से ही तुनिशा ने सुसाइड किया है. तुनिशा ने मां को बताया था कि शीजान ने ब्रेकअप कर लिया है और वो मुझसे बात नहीं कर रहा है. एक्ट्रेस इसी टेंशन में थी. पुलिस ने कहा बाकी जांच जारी है, तो ज्यादा डिसक्लोज नहीं कर सकते.

सभी से होगी पूछताछ
एसीपी ने कहा कि तुनिशा की मौत में कोई लव जिहाद का एंगल नहीं है. आरोपी से अभी तक पूछताछ नहीं की गई क्योंकि कस्टडी अभी मिली है. आगे जांच में सभी परिवार वालों और जानकारों से भी पूछताछ की जाएगी. सेट पर काम कर रहे लोगों से भी इन्वेस्टीगेशन किया जाएगा. सबके स्टेटमेंट को रिकॉर्ड भी किया जाएगा. इस पर बाकी की जांच टिकी होगी. फिलहाल ये बात साफ है कि तुनिशा की मौत फंदे से लटकने से ही हुई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...