12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबीजेपी कार्यकर्ता के नाम से अश्लील वीडियो वायरल, पार्षद रविंद्र नागर के...

बीजेपी कार्यकर्ता के नाम से अश्लील वीडियो वायरल, पार्षद रविंद्र नागर के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

मेरठ,

मेरठ की रहने वाली एक महिला के नाम से अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. पीड़िता बीजेपी की कार्यकर्ता बताई जा रही है. महिला ने दो युवकों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है.इसमें एक बीजेपी के पार्षद रविंद्र नागर का नाम भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के टीमें लगाई हैं. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

महिला का अश्लील वीडियो बताकर किया वायरल
महिला ने 6 जून को को रविंद्र नागर और एक अन्य को नामजद करते हुए थाने एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि रविंद्र नागर और उसके साथी एक अश्लील वीडियो को मेरा बताकर मुझे बदनाम करने के साथ ही ब्लैकमेल कर रहे हैं.इसकी वजह से वह काफी आहत है. इस मामले में पुलिस ने रविंद्र नागर और एक अन्य को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

कई विवादों में आया बीजेपी पार्षद का नाम सामने
बताया जा रहा है कि नामजद बीजेपी पार्षद पहले भी कई मामलों में विवादित रह चुका है. यह एक गंभीर मामला है, जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

महिला के बयान लेते समय भी हमला करने के आरोप
इस मामले पर एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि एक महिला ने थाना भावनपुर पर एफआईआर दर्ज कराई थी कि रवींद्र नागर ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए उनका अश्लील वीडियो वायरल किया है.इसमें मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोप यह भी है कि जिस समय महिला के 164 के बयान कराए जा रहे थे, तब भी उस पर हमला किया गया.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...