9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिजली कटौती ने बढ़ाई टेंशन, हजारों परिवार कर...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिजली कटौती ने बढ़ाई टेंशन, हजारों परिवार कर रहे प्रदर्शन, CM योगी से हस्तक्षेप की मांग

Published on

ग्रेटर नोएडा,

जैसे-जैसे गर्मी अपना प्रकोप बरपा रही है, वैसे ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है. इसके चलते यहां रहने वाले हजारों परिवार बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं नोएडा पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) कार्यालय में रातों-रात शिकायतों का अंबार लगने से बिजली आपूर्ति का बुनियादी ढांचा चरमरा रहा है.

अब ऊंची इमारतों के निवासियों का आरोप है कि किसी भी जन प्रतिनिधि ने इस स्थिति से निपटने की हिम्मत नहीं जुटाई. न्यू एरा फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा, “हाईराइज निवासी होने की अपनी कमी है, कोई भी जन प्रतिनिधि कभी भी मदद के लिए आगे नहीं आएगा. वे जानते हैं कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बड़े पैमाने पर उसी पार्टी को वोट देते हैं जिससे वे चुने गए हैं. कई निवासी अब बिजली आपूर्ति पाने के लिए सीएम कार्यालय को टैग कर रहे हैं ताकि उनके बच्चे ऐसे गर्म मौसम में शांति से सो सकें.”

बता दें कि पिछले चार दिनों से पंचशील हाइनिश, सुपरटेक इकोविलेज 1, महागुन मायवुड्स समेत अन्य सोसायटी के निवासी लगातार कटौती से परेशान होकर सड़क पर उतर आए हैं. डिस्कॉम के आश्वासन के बावजूद क्षेत्र में कटौती जारी है.

निवासी दीपांकर कुमार ने कहा, “हमारे विधायक या सांसद कहां है? वे केवल वोट मांगने ही क्यों आते हैं? जन प्रतिनिधियों की कोई जिम्मेदारी क्यों तय नहीं की गई. हमें ऐसे रहने के लिए छोड़ दिया गया है जैसे हम एक शहरी झुग्गी बस्ती में हैं, एयर कंडीशनिंग के बिना कंक्रीट के जंगल में सोना मुश्किल है.”

वहीं एनपीसीएल का कहना है कि इलाके में लाइन में खराबी के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो रही है और वे इसे हल करने के लिए काम कर रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा, “हमारी टीम मुद्दों को सुलझाने के लिए 24X7 काम कर रही है.”

उधर, जनप्रतिनिधियों से कोई सहयोग न मिलने के बाद स्थानीय निवासी अब मुख्यमंत्री योगी से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि सीएम को हस्तक्षेप करना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए. क्षेत्र के निवासी संजीव कुमार ने कहाकि हम वही हैं, जिन्हें भाजपा के पारंपरिक मतदाता के रूप में टैग किया गया है और यहां जमीनी हकीकत है, हमारी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...