18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशरारत, दुष्प्रचार... भारत ने UNSC में पाकिस्तान को धो डाला, दुनिया के...

शरारत, दुष्प्रचार… भारत ने UNSC में पाकिस्तान को धो डाला, दुनिया के सामने जमकर खरीखोटी सुनाई

Published on

संयुक्त राष्ट्र:

भारत ने महिला, शांति और सुरक्षा (डब्ल्यूपीएस) एजेंडे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के ”शरारती उकसावे” और ”राजनीतिक दुष्प्रचार” की जमकर आलोचना की। इस दौरान भारत ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

भारत ने पाकिस्तान को लेकर क्या-क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने शुक्रवार को यूएनएससी में कहा, ”यह निंदनीय है, लेकिन पूरी तरह से अनुमान के अनुरूप है कि एक प्रतिनिधिमंडल ने गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाने की अपनी आजमाई हुई रणनीति के आधार पर शरारती उकसावे को हवा देने का विकल्प चुना है।” हरीश ने ”बदलते परिवेश में शांति स्थापित करने वाली महिलाएं” विषय पर यूएनएससी में आयोजित खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कश्मीर मुद्दा उठाने पर दिया जबरदस्त जवाब
पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाए जाने पर हरीश ने जोरदार जवाब देते हुए कहा, ”इस महत्वपूर्ण वार्षिक बहस में इस तरह के राजनीतिक दुष्प्रचार में लिप्त होना पूरी तरह से गलत है।” उन्होंने कहा, ”हम अच्छी तरह जानते हैं कि उस देश (पाकिस्तान) में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।”

भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
हरीश ने कहा कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन अल्पसंख्यक समुदायों की अनुमानित एक हजार महिलाएं हर साल ”अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह” का शिकार होती हैं। खैर, मैं और भी बातें कर सकता हूं, लेकिन मैं यहीं समाप्त करूंगा।” इस दौरान भारत ने महिला, शांति और सुरक्षा (डब्ल्यूपीएस) एजेंडे के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...