17.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिशपथ लेते ही राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- जय जोहार, गूंज उठीं तालियां, स्मृति...

शपथ लेते ही राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- जय जोहार, गूंज उठीं तालियां, स्मृति इरानी की खुशी देखिए

Published on

नई दिल्ली

सभी को जोहार…। राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू ने एक जुदा अंदाज में सांसदों का अभिवादन किया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सेंट्रल हॉल गूंज गया। पीएम मोदी, सभी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और विपक्षी सांसद इसमें शरीक हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी तो पूरे जोश और गर्व के साथ तालियां बजाती दिखीं। संसद के सेंट्रल हॉल वैसे तो आजादी के बाद से कई लम्हों का गवाह रहा है, लेकिन सोमवार, 25 जुलाई को एक अलहदा और गर्वीला पल उसकी दीवारों में दर्ज हो गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जैसे ही सभी को जोहार, ये कहते ही संसद का पूरा सेंट्रल हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके इस शब्द को सुनते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मुस्कान के साथ जोर-जोर से ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया। मुर्मू को देश के चीफ जस्टिस एनवी रमन ने शपथ दिलाई। मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनी हैं। वह देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

शपथ के भाषण और जोरदार तालियां
मुर्मू ने शपथ लेने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जैसे ही जोहार शब्द कहा, पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ागट से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री इरानी तो काफी खुश दिख रही थीं। दरअसल, महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद ही इरानी ने इसका जोरदार स्वागत किया था। जैसे ही मुर्मू ने जोहार शब्द बोला तो इरानी बेहद खुश दिखीं। दरअसल, जोहार का मतलब नमस्कार होता है। आदिवासी इलाकों में इसका इस्तेमाल होता है।

जोहार से कई संदेश
मुर्मू के जय जोहरा शब्द ने कई संदेश दे दिए हैं। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव पाने वालीं मुर्मू ने जोहार शब्द से उस तबके को भी जोड़ा जिनसे उनका ताल्लुक है। इरानी की ताली और जोहार कई संदेश दे रहा है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...