15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनशे के लिए केक में डाले जाने वाले एसेंस को पी गए...

नशे के लिए केक में डाले जाने वाले एसेंस को पी गए कैदी, कर्नाटक की मैसूर जेल में तीन की मौत

Published on

बेंगलुरु/मैसूर

कर्नाटक की मैसूर जेल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मैसूर जेल के तीन कैदी ज्यादा नशे के लिए केक में डाले जाने वाले एसेंस को पी गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई। नए साल के मौके पर केक को बनाने के लिए सामग्री लाई गई थी। इसमें एसेंस भी था। तीन कैदियों की मौत के पीछे एसेंस पीने को ही वजह माना जा रहा है। इन कैदियों की ड्यूटी जेल के बेकरी में लगी थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उन्होंने ऐसा नशे में जाेरदार किक हासिल करने के लिए ऐसा किया। जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

अस्पताल में तीनों की मौत
मैसूर जेल की घटना की स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एसेंस पीने की वजह से जेल में सतागहल्ली के रहने वाले मदेश की मंगलवार रात मौत हो गई तो वहीं चामराजनगर के निवासी नागराज और रमेश की बुधवार को मौत हो गई। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार तीनों ने 28 दिसंबर को एसेंस का सेवन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बिगड़ती हालत को देख उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

पूरे मामले की जांच शुरू
सूत्रों ने बताया कि नए साल के मौके पर केक बनाने के लिए एसेंस लाया गया था. बेकरी विभाग में काम करने वाले इन तीन लोगों ने शायद इसे नशा समझ के लिए पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ इस घटना में मारे गए कैदियों के परिवारों में मातम है, हालांकि कैदियों की रहस्यमयी मौत के पीछे पुलिस सभी कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...