9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराष्ट्रीयप्राइवेट अस्पताल अपनी फार्मेसी से दवाएं खरीदने पर कर रहे मजबूर, बिल...

प्राइवेट अस्पताल अपनी फार्मेसी से दवाएं खरीदने पर कर रहे मजबूर, बिल भी आ रहे मोटे? SC ने दिया अहम आदेश

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों को लेकर एक अहम आदेश दिया है। असल में प्राइवेट अस्पतालों में मोटी फीस वसूलने की परंपरा कई सालों से जारी है। वहां पर अगर कोई मरीज एडमिट होता है तो मोटा बिल आना तय है। अब इसी परंपरा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से स्पष्ट नीति बनाने को कहा है। सर्वोच्च अदालत ने दो टूक कहा है कि मरीज का शोषण ना हो, यह राज्य की जिम्मेदारी है।

सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों को लेकर क्या बोला?
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात को स्वीकार किया है कि कई बार निजी अस्पताल अपनी ही फार्मेसी से दवाईं खरीदने पर मजबूर किया जाता है, वहीं ट्रांसप्लांट के नाम भी मरीजों को लूटा जाता है। अब इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सख्त निर्देश जारी करने को कहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जो भी नीति बने, उसमें बैलेंस रहना चाहिए।

आखिर क्यों शुरू हुई ये सुनवाई?
तर्क दिया गया है कि कई राज्य प्राइवेट अस्पताल पर निर्भर हैं, ऐसे में उनका निवेश ना रुक जाए, इसका भी ध्यान रखना होगा। अब जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में यह अहम सुनवाई इसलिए हो पाई क्योंकि सिद्धार्थ डालमिया नाम के शख्स ने एक रिट पिटिशन दायर की थी। उसमें कहा गया था कि शख्स ने खुद निजी अस्पतालों का शोषण झेला है। जब उसके रिश्तेदार का प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ था, बिल बहुत ज्यादा आया था।

सरकारी और निजी अस्पताल में कितना खर्च?
वैसे कई रिपोर्ट इस बात की तस्दीक करती हैं कि निजी अस्पतालों में मरीजों का ज्यादा शोषण होता है। NSO के मुताबिक सरकारी अस्पाल में भर्ती होने का औसत खर्च 4452 रहता है, वहीं प्राइवेट में यही आंकड़ा 31854 रहता है। कुछ मामलों में प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में खर्च का अंतर 200 फीसदी तक का हो जाता है। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट का इसमें दखल देना मायने रखता है।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

सोमनाथ मंदिर में पूजा, पीएम मोदी बोले—आस्था को कोई मिटा नहीं सका

सोमनाथ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर...

जयपुर में ‘मौत’ बनकर दौड़ी तेज रफ़्तार ऑडी! रईसजादे की रेसिंग ने उजाड़ा घर, 1 की मौत, 4 की हालत नाजुक

गुलाबी नगरी जयपुर का मानसरोवर इलाका शुक्रवार की रात एक खौफनाक मंजर का गवाह...

सीबीओए सीपीएल 5वां क्रिकेट लीग प्रतियोगिताभोपाल रीजनल ऑफिस विजेता, रायपुर उपविजेता रही

भोपाल. राजधानी के अंकुर मैदान पर शनिवार को सीबीओए सीपीएल की 5वीं क्रिकेट लीग...