10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी राष्ट्रपति से मिलेंगे पुतिन... लंबे समय तक 'दुश्‍मन' रहे मॉस्को और...

ईरानी राष्ट्रपति से मिलेंगे पुतिन… लंबे समय तक ‘दुश्‍मन’ रहे मॉस्को और तेहरान बने बेस्ट फ्रेंड, इजरायल की बढ़ी टेंशन

Published on

अश्गाबात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मिलेंगे। दोनों के बीच यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में 18वीं सदी के कवि की 300वीं जयंती के एक कार्यक्रम में होगी। ईरान के नेताओं की हालिया समय में रूसी राजनेताओं से लगातार बैठकें हो रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर रूस इस समय ईरान की तरफ क्यों झुका है। ऐसी कौन की जरूरतें हैं, जो दोनों को करीब ला रही हैं। एक्सपर्ट ने इसके पीछे की वजह बताई है।

फर्स्टपोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में Lawfaremedia.org में छपे एक लेख के हवाले से कहा है कि ईरान और रूस 200 वर्षों से एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी रहे हैं। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता रूहोल्लाह खुमैनी सोवियत संघ से भी अमेरिका की तरह ही नफरत करते थे। दोनों देश आज करीब आ रहे हैं तो इसकी वजह बदले हुए हालात हैं। दोनों ही देश इस समय अमेरिका और उसके सहयोगियों से उलझे हुए हैं। ऐसे में पश्चिम के खिलाफ अपने रणनीतिक और भूराजनीतिक हितों के आधार पर सुविधाजनक साझेदारी कर रहे हैं।

दोनों बने हैं एक-दूसरे की जरूरत
वॉर ऑन द रॉक्स के अनुसार, ईरान और रूस के बीच संबंधों सुधार 1990 के दशक की शुरुआत से दिखा, जब रूस ने ईरान को ज्यादातर सैन्य हार्डवेयर मुहैया कराया। इसमें टैंक, बख्तरबंद वाहन, एंटी-टैंक मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मिसाइलें शामिल थीं। पुतिन ने खासतौर से 1999 में सत्ता संभालने के बाद ईरान के साथ संबंधों को बेहतर बनाया। पुतिन के आने के बाद ईरान रूस के हथियारों का एक बड़ा खरीदार बन गया। 2005 में रूस और ईरान के बीच एक बिलियन डॉलर के हथियार सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे।

साल 2012 में व्लादिमीर पुतिन के फिर से राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद ईरान से उनकी करीबी और बढ़ी। सीएपीएस के अनुसार, रूस ने ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों पर अपना रुख बदला और तेहरान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पर्यवेक्षक बनने के लिए आमंत्रित किया। इसने दोनों देशों के संबंधों को मधुरता दी।

साल 2015 में आया टर्निंग प्वाइंट
फॉरेन पॉलिसी के अनुसार, दोनों देशों में रणनीतिक गठबंधन की नींव 2015 में रखी गई, जब रूस और ईरान ने मिलकर सीरिया में बशर अल असद को सत्ता पर काबिज होने में मदद की। 2016 में रूस ने ईरानी ठिकानों का इस्तेमाल करके सीरिया में विद्रोही ठिकानों पर बमबारी की। यही वह साल था जब मॉस्को को तेहरान के साथ हथियार और हार्डवेयर पर 10 बिलियन डॉलर का समझौता किया।

रूस और ईरान के रिश्तों का सबसे अहम साल 2022 बना। साल 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उसके ईरान के साथ संबंध गहरे हुए हैं। ईरान ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लगातार रूस की मदद की है। 2022 के अंत में ईरान ने सैकड़ों ड्रोन रूस को भेजे। साथ ही ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग के लिए रूसी सेना को ट्रेनिंग भी दी, जिससे रूस की यूक्रेन के मोर्चे पर बहुत मदद हुई।

ईरान-रूस के रिश्ते पर एक्सपर्ट
जॉर्जियाई थिंक टैंक जियोकेस में मध्य पूर्व अध्ययन के निदेशक एमिल अवदालियानी कहते हैं, ‘यूक्रेन में युद्ध ने रूस के ईरान के साथ संबंधों को देखने के तरीके को बदल दिया है। 2022 से पहले द्विपक्षीय संबंधों की विशेषता अस्पष्टता थी। यूक्रेन के युद्ध के बाद रूस का रुख अलग है। ईरान का समर्थन अब उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी की सीनियर फेलो अन्ना बोर्शचेवस्काया का कहना है कि ऐसा कोई दूसरा देश नहीं है जिसने रूस को ईरान की तरह खुलकर और स्वेच्छा से समर्थन दिया हो। दोनों देश भविष्य की सैन्य जरूरतों को पहचानते हुए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

अज़रबैजान के बाकू में स्थित मध्य पूर्व के स्वतंत्र रूसी विशेषज्ञ रुसलान सुलेमानोव ने अल जजीरा से कहा, रूस पिछले ढाई साल से ईरान के साथ सैन्य क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग कर रहा है। रूस को ईरानी हथियारों की बहुत ज्यादा जरूरत है, जो बेहतर रिश्तों की बड़ी वजह है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...