14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबृजभूषण की घोषणा पर उठने लगे सवाल... कैसरगंज से उम्मीदवारी कर ली...

बृजभूषण की घोषणा पर उठने लगे सवाल… कैसरगंज से उम्मीदवारी कर ली तय, क्या पार्टी से ऊपर हो गए हैं?

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ही अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। गोंडा में आयोजित रैली के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अलवर कैसरगंज से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस प्रकार से उन्होंने एक बार फिर कैसरगंज से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी। भारतीय जनता पार्टी में परंपरा रही है कि चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम का चयन करती है। उनकी घोषणा की जाती। अभी तक भाजपा में नेता के स्तर पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने की परंपरा नहीं रही है। गोंडा की रैली के बाद बृजभूषण की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह कि क्या बृजभूषण शरण सिंह खुद को पार्टी से ऊपर से मानने लगे हैं।

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर रैली
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर अपने कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था।

बृजभूषण शरण सिंह ने रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। इसे पहले 5 जून को अयोध्या में की जानी थी। हालांकि, बृजभूषण ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सीधी बात नहीं की। उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उर्दू में एक दोहे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कभी अश्क, कभी गम, तो कभी जहर पिया जाता है.. तब जा कर जमाने में जिया जाता है। ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफा कह कर मुझे याद किया जाता है।

मोदी सरकार के कामकाज की सराहना
बृजभूषण शरण सिंह ने रैली में मोदी सरकार के काम की सराहना की और पिछले 9 साल में सरकार की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों का रैली में जिक्र किया। इस कार्यक्रम में कैसरगंज लोकसभा सीट के तहत आने वाले सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों से जुटने से उत्साहित बृजभूषण ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर साफ किया कि वे इस सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। कैसरगंज ही नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का दावा किया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...