12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी के साथ एक फ्रेम में आए राहुल गांधी...संजय राउत ने...

पीएम मोदी के साथ एक फ्रेम में आए राहुल गांधी…संजय राउत ने BJP पर कसा तंज, आगे देखो होता है क्या?

Published on

मुंबई:

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राउत ने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि ‘हा हा हाहा…कौन राहुल? ये है राहुल! ये तो ट्रेलर है। आगे आगे देखो होता है क्या? 18वीं लोकसभा सत्र के तीसरे दिन ओम बिरला के दूसरी बार स्पीकर बनने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें लेकर ऊपर गए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी थी। राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने के साथ राहुल गांधी और बीजेपी को टैग को किया है। लोकसभा में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की तरफ से एलओपी चुने गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में ओम बिरला के चुने जाने पर राहुल गांधी पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु के साथ ऊपर आसन तक गए थे।

क्या बोले संजय राउत?
लोकसभा में स्पीकर का चुनाव होने के बाद संजय राउत ने कहा कि हमने विरोध नहीं किया, परंपरा है कि चुनाव नहीं होना चाहिए, हमने ये भी दिखाया कि हम आपके सामने खड़े रहेंगे और हैं। ओम बिरला ने एक झटके में 100 से ज्यादा सांसदों को निलंबित कर दिया था आपातकाल में ऐसा नहीं हुआ था। डिप्टी स्पीकर विपक्ष को मिलना चाहिए। बातचीत हो रही है। राउत ने इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेता विपक्ष का पद स्वीकार करने पर उनका आभार व्यक्त किया था। राउत ने लिखा थ कि धन्यवाद राहुलजी, आपने इस संवैधानिक पद को स्वीकार करके देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए और एक कदम आगे बढ़ाया। हम सब एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। कांग्रेस पार्टी ने महाविकास आघाडी का हिस्सा रहते हुए ही राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...