बाराबंकी:
उत्तर प्रदेश एक पूर्व डिप्युटी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने महाकुंभ मेले को हाउसफुल बताने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नरक में बहुत खाली जगह बची है। वहां कुंभ को गाली देने वालों का इंतजार किया जा रहा है। केंद्र सरकार के बजट में 12 लाख रुपए तक आय वालों को टैक्स फ्री निर्णय पर माध्यम परिवार वालों के लिए बड़ा तोहफा बताया है। बाराबंकी में आयोजित संगोष्ठी के दौरान सांसद दिनेश शर्मा ने इस महाकुंभ से 3 लाख करोड़ रुपये यूपी सरकार को राजस्व प्राप्त होने की संभावना जताई है।
केंद्र सरकार के साल 2025-26 का बजट जारी होने के बाद बीजेपी ने बाराबंकी जिले में केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन किया। नगर के डिट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक सभागार में शनिवार को आयोजित बजट संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा पहुंचे।
राहुल गांधी के महाकुंभ स्नान पर बढ़े उनका ‘वंश’
राहुल गांधी के महाकुंभ में स्नान के लिए जाने के सवाल पर सांसद दिनेश शर्मा चुटकी लेते हुए आशिर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्नान पर कहा कि ईश्वर उनको सद्भाव दे, राहुल गांधी महाकुंभ नहा आएं, शायद इससे उनका वंश आगे बढ़ जाए। आगे उन्होंने कहा कि महाकुंभ नहाने से राहुल गांधी की गृहस्थी बस जाए और जल्द ही कांग्रेस का एक नया वारिस पैदा हो।
12 लाख रुपये तक टैक्स फ्री
बजट में 12 लाख रुपए तक आयकर सीमा को समाप्त करके मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा दिया है। दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पूंजीगत व्यय को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए मोदी सरकार ने राज्यों को 50 वर्षों की ब्याज मुक्त ऋण सहायता के रूप में 1.5 लाख करोड़ रुपये का प्राविधान किया है, जो देश के सभी राज्यों में मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को देश के विकास की ध्रुवी मानते हुए सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की दक्षता बढ़ाने के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमाओं को 2.5 गुना और 2 गुना कर दिया है। एमएसएमई की क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को मजबूती प्रदान करने वाला है। दालों,सब्जी और फलों से किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए इनके उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला, एवं प्रसंस्करण हेतु बजट में 500 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।
महाकुंभ को गाली देने वालों का नरक में इंतजार
संगोष्ठी संबोधन के दौरान सांसद दिनेश शर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेले को हाउसफुल कहने वाले लोगों के लिए नरक में बहुत खाली जगह बची है। कुंभ को गाली देने वालों का नरक में इंतजार किया जा रहा है। यहां जात–पात के बंधन को तोड़ कर सभी जाती के लोग के स्नान करने पहुंच रहे है। 50 करोड़ से ज्यादा लोग इस महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।
