13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्थान : चोरी के आरोप में दलित को पेड़ से उल्टा बांधकर...

राजस्थान : चोरी के आरोप में दलित को पेड़ से उल्टा बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Published on

जयपुर,

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित व्यक्ति को पेड़ से उल्टा बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. पीड़ित पर चोरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गुड़ामालानी थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि इस घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि शुक्रवार को एक गांव में श्रवण मेघवाल नामक दलित व्यक्ति को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा गया था.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने श्रवण मेघवाल पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया था. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में राजस्थान के बारां सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट की गई थी. इसके साथ ही युवक को निर्वस्त्र कर महिलाओं के कपड़े भी पहना दिए गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

पीड़ित युवक के भाई पर आरोपियों के परिवार की एक महिला को भगाकर ले जाने का आरोप था. आरोपियों में पीड़ित की पत्नी भी शामिल थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को छुड़ा लिया था. वहीं मामले में पीड़ित की पत्नी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने 19 दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कलमंडा हाल गिदपटा निवासी जगमोहन मोग्या को बोरिना निवासी बाबूलाल मोग्या ने फो कॉल किया था. उसने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ उनके पास आ जाए.

ऐसे में 4 सितंबर को वो अपनी पत्नी रुक्मणी बाई को लेकर बोरिना पहुंच गया. इस दौरान धोखे से उसे बाबूलाल मोग्या, रामेश्वर मोग्या, द्वारकाबाई मोग्या, रुक्मणीबाई मोग्या, विनोद बाई मोग्या और उसकी पत्नी रुक्मणीबाई मोग्या ने घर में बंद कर दिया. उसे 22 सितंबर की सुबह दूसरी जगह घसीटकर ले गए.

आरोपियों ने वहां उसे पेड़ पर सांकल (जंजीर) से बांध दिया. इसके बाद बाबूलाल ने पीड़ित के गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट की और कपड़े उतारकर बेइज्जत किया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. इस घटना से इलाके के लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...