9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान : ‘नशे में सामान खरीदने मत आया करो…’, गुस्साए युवकों ने...

राजस्थान : ‘नशे में सामान खरीदने मत आया करो…’, गुस्साए युवकों ने दुकानदार को कुल्हाड़ी से काटा

Published on

हनुमानगढ़ ,

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गांव किशनपुरा उतरादा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन युवकों ने कुल्हाड़ी और रॉड के ताबड़तोड़ वार से एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी. मामूली कहासुनी को लेकर तीन युवकों ने नशे की हालत में कुल्हाड़ी और दूसरे धारदार हथियारों से वार कर अधेड़ उम्र के इंद्रलाल बिश्नोई की हत्या कर दी.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की गांव में एक दुकान है. दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए तीन युवक आए. युवक नशे की हालत में थे, तो इंद्रलाल बिश्नोई ने उन्हें यह कहकर सामान देने से मना कर दिया कि तुम शराब के नशे में यहां मत आया करो.

रात में जब सो रहा था दुकानदार, तब किया हमला
यह बात उन नशेड़ियों को चुभ गई. रात को जब इंद्रपाल बिश्नोई अपने घर में सो रहा था, तब तीनों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया. कुल्हाड़ी और रॉड से तब तक वार किए, जब तक वह मर नहीं गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घटना की जांच के लिए और सबूत जमा करने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया.

तुरंत प्रभाव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यही बात सामने आई है कि वृद्ध इंद्रलाल बिश्नोई ने उन्हें दुकान पर आने से मना किया था. साथ ही सामान देने से भी मना किया था.

इसके चलते गुस्से में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों की इंद्रलाल से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी. वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...