13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालरतलाम: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, जूनियर्स को कतार में खड़ा कर जड़े...

रतलाम: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, जूनियर्स को कतार में खड़ा कर जड़े थप्पड़, VIDEO आया सामने

Published on

रतलाम,

मध्य प्रदेश के रतलाम में स्वशासी मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल पूरा मामला कॉलेज की अनुसाशन समिति के पास है. रैंगिंग करने वाले दस छात्रों के खिलाफ शिकायत हुई थी, जिसमें से 5 छात्रों की पहचान कर ली गई है.

रतलाम मेडिकल कॉलेज में जूनियर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. वीडियो में मेडिकल कॉलेज के जूनियर स्टूडेंट्स लाइन में सिर झुकाए खड़े दिख रहे हैं. इस दौरान कुछ सीनियर्स लगातार थप्पड़ मारते आ रहे हैं. जूनियर चुपचाप खड़े हैं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत की गई. थप्पड़ मारने वाले विद्यार्थियों की दबंगई साफ दिख रही है.

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के वार्डन डॉ. अनुराग जैन पर सीनियर्स ने बोतल भी फेंकी है. उनके साथ विद्यार्थियों ने अभद्र व्यवहार भी किया है. मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई है, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग गया है.

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता फिलहाल रतलाम से बाहर हैं. उनके आने के बाद अनुशासन समिति की एक बैठक ओर होगी. संभावना है कि दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है. उन्हें 6 माह के लिए कॉलेज से निकाला जा सकता है. कॉलेज के डीन डॉ. गुप्ता ने फोन पर बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है. सीनियर स्टूडेंट्स जूनियर के साथ मारपीट कर रहे हैं. पता चला है कि वार्डन पर भी उन्होंने बोतल फेंकी है. अभद्र व्यवहार किया है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. रैगिंग करने वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें कॉलेज से निकाल दिया जाएगा. जीरो रैगिंग जोन बनाया जाएगा.

मेडिकल कॉलेज अनुशासन समिति के प्रभारी डॉ. जगदीश हुन्डेकरी ने कहा कि समिति ने सभी दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है. अब कॉलेज प्रबंधन दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि रैगिंग पूरी तरह से बैन है, फिर भी ऐसी शिकायत आई है तो उस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...