14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यरवि किशन ने गर्मी कम होने पर दिया गजब ज्ञान- मोदीजी की...

रवि किशन ने गर्मी कम होने पर दिया गजब ज्ञान- मोदीजी की साधना की वजह से बेहतर हुआ मौसम…

Published on

गोरखपुर:

एक जून को महीना बदलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम भी थोड़ा खुशनुमा सा महसूस हुआ। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि गोरखपुर से सांसद रवि किशन  के अनुसार मौसम के बदलाव की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। रवि ने कहा है कि कन्याकुमारी में पीएम के साधना करने की वजह से ही मौसम खुशनुमा हो गया है।

रवि किशन ने शनिवार को कहा, ‘प्रधानमंत्री जी जैसे ही साधना में लीन हुए, वैसे ही मौसम में बदलाव आने लगा। वो जैसे ही लीन होते हैं पूरा मौसम बदल जाता है। प्रधानमंत्री की साधना से ही मौसम बेहतरीन हुआ है। वो जब साधना करते हैं तो उनके साथ पूरी शक्तियां लग जाती हैं। उनकी साधना देखकर पूजा-पाठ में सब लोग लीन हो गए। पीएम मोदी जी राह दिखा रहे हैं और पूरा देश उसी रास्ते पर चल रहा है।’

गोरखपुर के बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया के दौरान मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए रवि किशन ने कहा कि एक पर्सेंट भी कोई डाउट नहीं रखना चाहिए। इस बार माताओं-बहनों का, वृद्धों का और युवाओं का पूरा साथ पीएम मोदी और भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना कर रहे हैं। दक्षिण भारत के सुदूर कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी के लिए यह बेहद एकांत के पल हैं। उन्‍होंने सुबह भगवान सूर्य को जल चढ़ाया और फिर पूजा करके साधना में लीन हो गए।

गेरुए वस्त्र पहने पीएम मोदी का किसी संन्‍यासी की तरह हिन्द महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की लहरों के बीच एकांतवास जारी है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचकर सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में दर्शन किए। माना जाता है कि यह मंदिर करीब 3 हजार साल पुराना है। पीएम मोदी ने यहां पर 20 मिनट पूजा-अर्चना की और फिर बोट के जरिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के बाद पहले भी आध्यात्मिक यात्रा पर जाते रहे हैं। 2019 के चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री ने केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में ध्यान लगाया था और इस बार कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे हैं। लेकिन स्‍वामी विवेकानंद से उनका नाता क्या है। इस बारे में आम लोगों की अलग अलग राय है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...