12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यगुजरात में रेकॉर्ड जीत, ह‍िमाचल में पूर्ण बहुमत का दावा, UCC पर...

गुजरात में रेकॉर्ड जीत, ह‍िमाचल में पूर्ण बहुमत का दावा, UCC पर बोले अम‍ित शाह- BJP जो वादा करती है उसे पूरा करती है

Published on

अहमदाबाद

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव 2022 का पारा हाई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने व‍िधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा क‍िया है। अम‍ित शाह ने कहा क‍ि गुजरात चुनाव में बीजेपी रेकॉर्ड वोटों से जीतने जा रही है। वहीं ह‍िमाचल प्रदेश में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार बनेगी। कॉमन सिविल कोड के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि यह बीजेपी का काफी पुराना वादा है। बीजेपी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

अमित शाह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अहमदाबाद में कहा क‍ि बीजेपी अपने वादे पूरे करने में व‍िश्‍वास रखती है। राम मंदिर, धारा 370 और तीन तलाक़ पर भी जो कहा था वो किया। गृहमंत्री ने कहा क‍ि हिमाचल में निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर ही सीएम बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा क‍ि तेलंगाना में हम अच्छा परिणाम लाएंगे। ओडिशा और बंगाल में बहुत अच्छा सुधार करेंगे। बिहार में जगह बढ़ गई है तो प्रदर्शन भी अच्छा होगा।

गुजरात में भूपेंद्र पटेल फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री: शाह
अमित शाह ने कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शाह के बयान से यह साफ हो गया है कि पटेल बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और पार्टी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल करने पर है। शाह ने कहा क‍ि यदि गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे।

शाह ने कांग्रेस पर साधा न‍िशाना
अमित शाह ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल के नाम पर करने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि वह झूठ का प्रचार कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शाह ने कहा कि वहां पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना है, जिसका नाम सरदार पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम रखा गया है। वहां 18 स्टेडियम बनने वाले हैं, उसमें से एक स्टेडियम पीएम मोदी के नाम पर है। शाह ने कहा, कांग्रेस को सरदार पटेल का नाम लेने का अधिकार नहीं है। 50 साल तक कांग्रेस के स्टेज के पीछे हमने पटेल की फोटो नहीं देखी।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...