12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यआरोपी परिवार की 2 लड़कियों से संबंध, 15 दिन बाद कहीं और...

आरोपी परिवार की 2 लड़कियों से संबंध, 15 दिन बाद कहीं और होनी थी शादी… मनोहर हत्याकांड में नया खुलासा

Published on

चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में हुए मनोहर हत्याकांड ने झकझोर कर रख दिया है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में इस तरह की निर्मम हत्या होगी किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। हत्या के बाद चंबा जिले में माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया है। वहीं राजनीतिक दल इस मामले में अवसर को देखते हुए राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश में आकर आरोपी का घर ही जला दिया। जिसके बाद माहौल खराब होते देख जिला प्रशासन ने वहां पर धारा 144 लगा दी है।

वहीं मनोहर की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोहर का मुस्लिम परिवार की दो लड़कियों से प्रेम प्रसंग था। मनोहर दूसरे धर्म से संबंध रखता था जो आरोपी परिवार के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ था। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहर के मुस्लिम परिवार की लड़कियों के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन जांच में अभी तक धार्मिक उन्माद को लेकर कोई भी पहलू सामने निकलकर नहीं आया है। दोनों परिवार अलग-अलग धर्म के थे इसीलिए लड़की के परिवार को मनोहर पसंद नहीं था।

सिर पर चोट लगने से मौत
अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी परिवार ने मनोहर को अपने घर बुलाया और उसके बाद पिटाई कर उसके सिर पर वार किया। सिर पर चोट लगने की वजह से मनोहर की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी परिवार ने मनोहर के टुकड़े-टुकड़े कर उसे नाले में फेंक दिया। इस मामले में एक बात सामने आई है। मनोहर लाल की 15 दिन बाद शादी होनी थी। यह जानकारी मनोहर की मां ने दी है।

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
मनोहर की मां बताया कि अपने बेटे की शादी की तैयारी कर रही थी। जो घर बनाया जा रहा था उसके लिए भी कहीं से पैसे इकट्ठे कर रहे थे। इन पैसों से घर की मरम्मत की जा रही थी। लेकिन अब घर की मरम्मत के साथ-साथ मनोहर की शादी का सपना भी अधूरा रह गया। मनोहर जी मां ने कहा कि उनके बेटे के जाने के साथ अब सब कुछ खत्म हो गया है। अब उनकी एक यही इच्छा है कि मनोहर के हत्यारों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। मनोहर के परिवार में 5 लोग रहते हैं और यह परिवार बीपीएल में आता है। मनोहर बोझा ढो कर ही इस परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन मनोहर की मौत के बाद परिवार का इकलौता सहारा भी चला गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...