19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमुश्किल में गाढ़े हुए रिश्ते! संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे,...

मुश्किल में गाढ़े हुए रिश्ते! संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, भावुक हुआ परिवार

Published on

मुंबई

पात्रा चॉल स्कैम मामले में गिरफ्तार किए गए राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर उद्धव ठाकरे पहुंचे हैं। उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेता के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की है। वह सोमवार को दोपहर भांडुप स्थित संजय राउत के बंगले मैत्री पहुंचे और परिजनों से बात की है। इस तरह उद्धव ठाकरे ने संदेश दिया है कि मुश्किल वक्त में वह संजय राउत के साथ खड़े हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा है। खासतौर पर ऐसे वक्त में जब शिवसेना दोफाड़ नजर आ रही है, तब अपने समर्थकों को इस तरह साधकर उद्धव ठाकरे ने बड़ा संदेश दिय है। मीडिया रिपोर्ट्स के उद्धव ठाकरे के घर पहुंचने पर संजय राउत के परिजन भावुक नजर आए। उद्धव ठाकरे इस दौरान उनके परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे।

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के घर पहुंचकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह परिवार के मुखिया के रोल में हैं और सभी की चिंता कर रहे हैं। ईडी ने कल आधी रात को शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 1,200 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल घोटाला मामले में 17 घंटे की तलाशी और पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की थी। संजय राउत को ईडी ने जिस वक्त गिरफ्तार किया था, उस समय बेहद नाटकीय माहौल बन गया था। एक तरफ संजय राउत भगवा साफा लहराते हुए निकले तो पत्नी, बेटी और मां से भी बेहद भावुक होकर मिलते दिखे। मां ने तो उन्हें आरती उतार कर विदा किया और बेहद भावुक दिखे संजय राउत ने उन्हें गले लगा लिया।

संजय राउत ने विदाई के दौरान मां के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों की आंखों में आंसू आ गए। जैसे ही उसकी माँ ने आरती की थाली नीचे रखी, राउत ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। उनकी पत्नी वर्षा राउत भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगाया और प्रोत्साहित किया। 1 मिनट के इस वीडियो में देखा गया कि राउत परिवार बेहद भावुक हो गया था। बंगले की गैलरी से राउत का परिवार यह सब इमोशनल इवेंट देख रहा था। संजय राउत की मां की आंखों में आंसू थे। राउत की पत्नी वर्षा राउत की आंखों में भी आंसू भर आए। उधर, राउत के भाई विधायक सुनील राउत जोर देकर कह रहे थे कि हमारे घर में एक भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिसमें ईडी ने राउत के खिलाफ कार्रवाई की है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...