11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यUP: धर्म परिवर्तन, जबरन निकाह और अब FIR... मां ने नाबालिग बेटी...

UP: धर्म परिवर्तन, जबरन निकाह और अब FIR… मां ने नाबालिग बेटी को मौत के मुंह में क्यों धकेला?

Published on

लखनऊ

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी जबरदस्‍ती एक मुस्लिम युवक से करवा दी। वह युवक महिला के घर आया करता था। शादी से पहले लड़की का धर्म परिवर्तन भी कराया गया। कुछ महीने में ही किशोरी गर्भवती हो गई। एक हफ्ते पहले नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद मुस्लिम युवक और मां ने गुपचुप तरीके से किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। नाबालिग के चाचा को जब भतीजी की मौत की खबर मिली, तो उसने एसीपी मोहनलालगंज से शिकायत की और भाभी और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शादी से जुड़ा कोई दस्‍तावेज नहीं दे सका
एसीपी राधा रमण सिंह ने बताया कि किशोरी की मां और युवक को बुलाया गया। मां ने बेटी को बालिग बताते हुए मुस्लिम युवक से शादी कराने की बात कही, लेकिन बालिग होने का कोई प्रमाण नहीं दे सकी। पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जहां युवक मुर्तजा अली ने नाबालिग को अपनी पत्नी और उम्र 19 वर्ष बताकर सानिया नाम से भर्ती कराया था। आरोपी युवक नोटिस के बाद भी पुलिस के सामने नहीं आया। उसके परिजन भी शादी से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

महिला के पति की मौत के बाद मुस्लिम युवक आने लगा था घर
एसीपी राधा रमण सिंह ने बताया कि चाचा की शिकायत के बाद मामले की गहनता से जांच की गई, जो सही पाई गई। चाचा ने बताया कि दो साल पहले बड़े भाई की मौत के बाद मुस्लिम युवक भाभी के घर आने लगा। विरोध जताने पर भाभी झगड़ने पर उतारू हो जाती थी और युवक के खिलाफ रोकटोक करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। गर्भवती होने के बाद भाभी ने नाबालिग को छह माह पहले युवक के साथ भेज दिया। ACP ने बताया कि अबतक की जांच में मृतका की उम्र 15-16 सामने आई है। वहीं आरोपी मां और युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...