7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअनंत सिंह के बाद गिरा आरजेडी का दूसरा विकेट, कुढ़नी विधायक की...

अनंत सिंह के बाद गिरा आरजेडी का दूसरा विकेट, कुढ़नी विधायक की गई विधानसभा सदस्यता

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार में आरजेडी का दूसरा विकेट गिर गया। एके 47 और हैंड ग्रेनेड कांड में अनंत सिंह की विधायिकी जाने के बाद दूसरे विधायक की भी सदस्यता खत्म कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में कुढ़नी के राजद विधायक अनिल सहनी को 3 साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई है। विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत एक खत भी जारी कर दिया है। इस अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है कि कुढ़नी के आरजेडी विधायक को LTC घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

मुजफ्फरपुर में होगा दूसरा उपचुनाव
बोचंहा के बाद कुढ़नी में उपचुनाव की संभावना से मुजफ्फरपुर की सियासत गरमा गयी है। राजद विधायक अनिल सहनी को सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इससे कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना तय हो गया है। उधर अनिल सहनी को सजा की खबर सामने आते ही सियासी गलियारे में हलचल भी तेज हो गई। राजनीतिक बयानबाजी से लेकर उपचुनाव और संभावित दावेदारों के नाम की चर्चा चालू है। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनिल सहनी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता का कहना है कि ‘उपचुनाव में जनता अपने वोट से जवाब देगी। बीजेपी अब उपचुनाव की तैयारी में जुटेगी और जनता के बीच इनकी पोल खोलेगी।’

इसलिए हुई अनिल सहनी को सजा
अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी के कुढ़नी विधायक अनिल कुमार साहनी समेत तीन को हाल ही में सजा सुनाई थी। अनिल साहनी को अलग-अलग धाराओं के तहत तीन साल की सजा सुनाई गई थी और दो लाख रुपयों का जुर्माना भी लगाया गया था। इसी केस में दोषी पाए गए एयर इंडिया के तत्कालीन ट्रैफिक सुपरिंटेंडेंट एनएस नायर और एक और दोषी अरविंद तिवारी को दो साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया गया था। इस केस में आरोप था कि बगैर छुट्टी और यात्रा के लाखों रुपये का भत्ता फर्जी तरीके से निकाला गया था। इस मामले यानि LTC घोटाले में 31 अक्टूबर 2013 को केस दर्ज किया गया था। तब अनिल सहनी राज्यसभा के सांसद हुआ करते थे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...