12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेल'रोहित शर्मा रिमोट कप्तान, कंट्रोल तो किसी और के हाथ में था,...

‘रोहित शर्मा रिमोट कप्तान, कंट्रोल तो किसी और के हाथ में था, हिटमैन छिपते फिर रहे थे’

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा तो रिमोट कप्तान थे। फैसले तो टीम मैनेजमेंट ले रहा था। रोहित मैदान पर खुद को छिपाने की कोशिश करते दिखे। यही नहीं, वासन ने तो यह भी कहा कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का करियर खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को इंग्लैंड से सेमीफइनल में शर्मनाक 10 विकेटों की हार का सामना करना पड़ा था।

अतुल वासन ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा का टी-20 कप्तान के तौर पर करियर खत्म हो चुका है। आप हमेशा दो वर्ल्ड कप के लिए कप्तान को चुनते हैं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऐसा कर पाएगी। इस इन्वेस्टमेंट से कुछ नहीं मिला। उन्हें कप्तान के तौर पर रिटेन नहीं किया जा सकता है। बता दें कि 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी।

वासन ने भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के बारे में बात करते हुए कहा- मेरे हिसाब से हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के रूप में टीम की कप्तानी करने के लिए दो विकल्प हैं। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ? इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड और पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में जो हुआ उसपर विश्वास कर पाना नामुमकिन है। बता दें कि दोनों ही मैचों में भारत को 10 विकेटों की शर्मनाक हार मिली थी।

हिटमैन की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आप रोहित शर्मा की कप्तानी को आप इस हार के लिए जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। यह टीम मैनेजमेंट था, जो हर फैसले ले रहा था। रोहित शर्मा ने तो कुछ नहीं किया। उन्होंने एक भी फैसला नहीं किया। वह तो मैदान पर छिपने कोशिश करते दिखे।’ दूसरी ओर, कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की वकालत की है और कहा कि टीम में आज से ही बदलाव होना चाहिए।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...