4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में तख्तापलट की अफवाह, राजधानी बीजिंग से पुलिस नदारद, आसमान से...

चीन में तख्तापलट की अफवाह, राजधानी बीजिंग से पुलिस नदारद, आसमान से विमान भी गायब

Published on

बीजिंग

चीन में तख्तापलट की अफवाह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। लोग दावा कर रहे हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद कर दिया गया है। इस बीच राजधानी बीजिंग से पुलिस के नदारद होने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीनी सेना सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान तख्तापलट की साजिश रच रही है। इसे 1 अक्टूबर को चीन के राष्ट्रीय दिवस से पहले गोल्डन वीक के दौरान अंजाम दिया जाना था। हालांकि, चीन में आजादी के बाद से तख्तापलट की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन शी जिनपिगं के तीसरे कार्यकाल और देश पर लगातार एक पार्टी के शासन से चीनी जनता भी त्रस्त है।

बीजिंग में हालात सामान्य होने का दावा
रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने दावा किया है कि बीजिंग में तनाव के कोई संकेत नहीं हैं। हर जगह लोग अपने दैनिक जीवन के बारे में जा रहे हैं। तियानमेन स्क्वायर पर भी लोग रोजमर्रा के काम में लगे हुए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर लोगों को बीजिंग में एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने दिया जा रहा है। हवाई जहाज और ट्रेन की टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। हालांकि, छुट्टियों के कारण टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। कोई इंटरनेट या सोशल मीडिया ब्लैकआउट या टीवी शेड्यूल में बदलाव नहीं है।

सेना के काफिले के वीडियो वायरल
बीजिंग के हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया गया है। चीन का दावा है कि ऐसा कोरोना प्रतिबंधों के कारण किया गया है। चीन ने पहले ही कोरोना प्रतिबंधों के कारण लोगों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। हालांकि, सेना के मूवमेंट पर कोई असर नहीं पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चीनी सेना के काफिले के वीडियो शेयर किए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सैन्य वाहन राजधानी बीजिंग की ओर बड़ रहे हैं। इन्हें बीजिंग के पास हुआनलाई काउंटी में देखा गया है। अफवाह यह भी है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेताओं को पद से हटा दिया गया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...