18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस -यूक्रेन बिना समय गंवाए करें शांति के लिए बात... जेलेंस्की से...

रूस -यूक्रेन बिना समय गंवाए करें शांति के लिए बात… जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

Published on

कीव

युद्धग्रस्त यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों के बीच मरियिंस्की पैलेस में 3 घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां शांति का संदेश लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा संघर्ष का समाधान जंग के मैदान में नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि बिना वक्त गंवाए हमें शांति के समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। जेलेंस्की से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, युद्ध की विभीषिका से दुख होता है। युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है।

इस दौरान दोनों देशों के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें मानवीय सहायता,संस्कृति, चिकित्सा और कृषि क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं। पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात के बाद कीव में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह कीव पहुंचे और हमने अभी-अभी उनकी आधिकारिक बैठकें पूरी की हैं। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। 1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है।’

जेलेंस्की को भारत आने का न्योता
पीएम मोदी ने कहा, भारत यूक्रेन के साथ खड़ा है और एक मित्र की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बहुत दोस्ताना और ऐतिहासिक बताया। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है। हमें उम्मीद है कि अपनी सुविधानुसार जेलेंस्की भारत आएंगे।’ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘भारत ने आज यूक्रेन को चिकित्सा सहायता का भीष्म क्यूब सौंपा’

यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी और जेलेंस्की ने इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन को को विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का सौंपा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच अधिकांश चर्चा यूक्रेन में युद्ध के संबंध में हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी हितधारकों के बीच ‘नवीनतम समाधान’ विकसित करने के लिए ‘ईमानदार और व्यावहारिक भागीदारी’ की अपील की, जो शांति की दिशा में योगदान देगा।

युद्ध पर भारत का संदेश
रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बारे में बताते हुए जयशंकर ने कहा, ‘भारत का मानना है कि दोनों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करने की जरूरत है।’ रूस पर प्रतिबंधों के बारे में जयशंकर ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि भारत में आमतौर पर हम किसी भी देश पर प्रतिबंध नहीं लगाते हैं। यह हमारे राजनीतिक कूटनीतिक इतिहास का हिस्सा नहीं है। हम आम तौर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को देखते हैं। ये वे प्रतिबंध हैं जिनका हम सम्मान करते हैं।’

Latest articles

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...