12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालसामने आया सौरभ शर्भा का अपॉइंटमेंट लेटर, परिवहन विभाग में दो साल...

सामने आया सौरभ शर्भा का अपॉइंटमेंट लेटर, परिवहन विभाग में दो साल के लिए मिली थी अस्थाई नियुक्ति, जानें क्या लिखा है

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मामले में हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले सौरभ शर्मा का नियुक्ति पत्र सामने आया है। यह नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल लेटर के अनुसार, सौरभ शर्मा की नियुक्ति अस्थाई तौर पर दो साल के लिए हुई थी। नियुक्ति पत्र समाने आने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है।

क्या है वायरल लेटर में
सोशल मीडिया में वायरल लेटर के अनुसार, पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा का नियुक्ति आदेश 29 अक्टूबर, 2016 को जारी किया था। जहां परिवहन विभाग में सौरभ की दो साल की अवधि के लिए अस्थाई नियुक्ति मिली थी। सौरभ की नियुक्ति का यह आदेश तत्कालीन परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जारी किया था। यह लेटर ग्वालियर से मिला है। बता दें कि सौरभ शर्मा मूल रूप से ग्वालियर का ही रहने वाला है।

पिता के मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
दरअसल, सौरभ शर्मा को उसके पिता डॉ. राकेश कुमार शर्मा के निधन के बाअद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे जबकि सौरभ शर्मा को परिवहन विभाग में नियुक्ति दी गई थी। लेटर में लिखा है कि अनुकंपा नियुक्ति के पश्चात यह पाया जाता है कि संबंधित व्यक्ति सरकारी सेवा में रखे जाने के योग्य नहीं है तो उसे दी गई अनुकंपा नियुक्ति समाप्त हो जाएगी।

करोड़ों की संपत्ति मिली
भोपाल के करोड़पति आरटीओ पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां सबसे पहले लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा था। उसके बाद ईडी और इनकम टैक्स भी कार्रवाई कर रही हैं। धनकुबेर सौरभ के पास अभी तक की कार्रवाई में 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। इनमें 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से लेकर 23 करोड़ की अन्य संपत्तियों और 6 करोड़ की एफडी शामिल है।

सौरभ शर्मा इन दिनों विदेश में है। सौरभ शर्मा के आवास और उसके परिजनों के यहां एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। सौरभ शर्मा रेड पड़ने से पहले ही दुबई चला गया था। सौरभ शर्मा ने 2023 में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...