13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस को दूसरा झटका, आजाद के बाद आनंद शर्मा ने प्रमुख कमेटी...

कांग्रेस को दूसरा झटका, आजाद के बाद आनंद शर्मा ने प्रमुख कमेटी से दिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा है कि वह अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते और इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं। शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उन्हें नजरअंदाज किया गया और किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया गया। हालांकि उन्होंने सोनिया से यह जरूर कहा है कि वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार जारी रखेंगे। जी-23 नेताओं में रहे शर्मा के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

कुछ दिन पहले आजाद ने दिया था इस्तीफा
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया था। गुलाम के बारे में बताया गया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया। हालांकि अंदरखाने बात निकल कर आई कि आजाद पार्टी के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्हें इस बात का मलाल था कि कई जमीनी नेताओं को नजरअंदाज किया गया।

आजाद और शर्मा, दोनों ही जी23 समूह के प्रमुख नेता हैं, जो पार्टी नेतृत्व के फैसलों की आलोचना करने से नहीं चूके हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित कई अन्य दिग्गज नेताओं वाला यह समूह ब्लॉक से लेकर केंद्रीय कार्य समिति (CWC) स्तर तक सही तरीके से चुनाव कराने पर जोर दे रहा है। हिमाचल प्रदेश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में कहा है कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है, क्योंकि उनसे पार्टी की किसी भी बैठक के लिए परामर्श नहीं किया गया और न ही उन्हें आमंत्रित किया गया।

दिग्गजों की नाराजगी कांग्रेस के लिए ठीक नहीं
आनंद शर्मा के इस्तीफे के पीछे वो बात महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते। इसका मतलब साफ है कि वह असहज महसूस कर रहे थे। पहले से अपने कुनबे को एकजुट कर रखने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस के लिए अपने दो दिग्गजों की नाराजगी अच्छे संकेत नहीं हैं। आनंद शर्मा को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। शर्मा के इस्तीफे से एक बात और साफ हो जाती है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता शर्मा को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश का कद्दावर नेता माना जाता है।कांग्रेस पार्टी राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करना चाहती है। इसी साल चुनाव होने हैं। शर्मा ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1982 में लड़ा था। 1984 में उन्हें तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने राज्यसभा का टिकट दिया। वह लगातार राज्यसभा में बने रहे और पार्टी में कई अहम पदों पर रहे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...