12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबारिश में भरा तालाब देख नहाने उतरे बच्चे, 6 की डूबकर मौत,...

बारिश में भरा तालाब देख नहाने उतरे बच्चे, 6 की डूबकर मौत, गुरुग्राम में दहला देने वाला हादसा

Published on

गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-111 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे इलाके के बरसाती नाले में नहाते समय डूब गए। काफी तलाशी के बाद सभी बच्चों की लाश बरामद की गई हैं। अंधेरा होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चों के परिवार के लोग भी तालाब के किनारे इकट्ठा हो गए। डूबे बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर 111 में एक दर्जन बच्चे डूब गए हैं। तालाब में गोताखोरों को बुलाकर बच्चों के ढूंढने का काम शुरू हुआ। काफी देर बाद एक बच्चे की लाश निकाली जा सकी। वहीं घंटों बाद बाकी बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए।

भरा तालाब देखकर नहाने उतरे!
पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। सभी बच्चे पास की कॉलोनी शंकर विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तालाब में पानी भरा देखकर ये सारे बच्चे तालाब में नहाने उतर गए थे। तालाब के किनारे इन बच्चों के कपड़े बरामद हुए।

6 बच्चों के मिले कपड़े
मौके पर पहुंचे डीएम निशांत यादव ने बताया कि सभी 6 बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच थी। यदि कोई अन्य बच्चा लापता है तो हमें सूचित करने के लिए हम स्थानीय क्षेत्र में घोषणाएं कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो हम फिर से तालाब में कॉम्बिंग करेंगे और तलाब का पानी भी निकाला जा सकता है। जिन छह बच्चों डूबकर मौत हुई है उनके नाम वरुण, राहुल, देवा, अजीत, पीयूष, दुर्गेश हैं। बताया जा रहा है कि यहां बजघेड़ा गांव की जमीन लगती है और बिल्डर काम करा रहा था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...