12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यशरद पवार ने KCR को बताया BJP की B टीम, कहा- सिर्फ...

शरद पवार ने KCR को बताया BJP की B टीम, कहा- सिर्फ NCP-कांग्रेस को बना रहे निशाना

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस समय भारत राष्ट्र समिति (BRS) की चर्चा जोरों पर है. केसीआर की राज्य में सक्रियता से माहौल भी गरमा गया है. विपक्षी दलों ने केसीआर पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगाया है. अब एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बीआरएस को बीजेपी की बी टीम बताते हुए बयान दिया है. उन्होंने केसीआर पर भी हमला बोला है और कहा, वो महाराष्ट्र में सिर्फ कांग्रेस और एनसीपी को निशाना बनाते देखे जा रहे हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र में BRS की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में पार्टी ने ऑरेंज सिटी (नागपुर) को अपनी पार्टी के झंडों से गुलाबी कर दिया है. पार्टी सुप्रीमो केसीआर का रुख भी आक्रामक है. वे महाराष्ट्र में स्थापित राजनीतिक दलों की घेराबंदी करने में लगे हैं. उन्होंने किसानों, आदिवासियों और दलितों की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाकर महाराष्ट्र की पार्टियों के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. वो केंद्र और राज्य में किसान सरकार की मांग कर रहे हैं. वो कहते हैं कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन राज्य में हर चुनाव लड़ने का संकल्प लेते हैं.

2024 से पहले देश की नब्ज टटोल रहे केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 2024 के मेगा चुनावों से पहले बड़ी तैयारी को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. KCR के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने राजनीतिक माहौल टटोलने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर कदम रखा है. वे किसानों की बेहतरी के लिए तेलंगाना मॉडल को सामने रख रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि अगर सत्ता में आए तो पांच साल के भीतर हर घर में नल से पानी पहुंचेगा.

नागपुर में बीआरएस का कार्यालय खुला
गुरुवार को केसीआर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर- नागपुर में अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया. केसीआर ने पहले ही अपनी महत्वाकांक्षा स्पष्ट कर दी है. जल्द ही मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में कार्यालय खोलने की उम्मीद जताई है. महाराष्ट्र के भंडारा से कई कार्यकर्ता केसीआर की पार्टी में शामिल हुए हैं. नांदेड़ जिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की रैली में भी भारी भीड़ उमड़ी थी.

‘KCR से नहीं पड़ेगा कोई फर्क’
वहीं, बीजेपी नेताओं ने कहा है कि राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर केसीआर का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. कहा गया कि वो विपक्ष के वोट बैंक को काट देंगे. हालांकि केसीआर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

‘बीजेपी की कोई चाल हो सकती है’
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बीआरएस को बीजेपी की बी टीम बताते हुए बयान दिया है. एनसीपी सुप्रीमो फिलहाल उत्तर महाराष्ट्र के अपने दौरे पर हैं. पवार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केसीआर सिर्फ कांग्रेस और एनसीपी को निशाना बना रहे हैं. संभव है कि यह राज्य में सत्ताधारी पार्टी की प्लानिंग हो सकती है. इससे हमें लगता है कि क्या यह बीजेपी की ‘बी’ टीम है.जानकारों का कहना है कि केसीआर ना सिर्फ अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि महाराष्ट्र में भी अपना आधार तलाश रहे हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...