15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालतीसरा बच्चा होने पर चली गई नौकरी, टीचर बोली- 'पॉलिसी मालूम थी...

तीसरा बच्चा होने पर चली गई नौकरी, टीचर बोली- ‘पॉलिसी मालूम थी मगर, बहुत देर हो चुकी थी’

Published on

आगर मालवा,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक महिला टीचर को तीसरी संतान होने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया. संचालक लोक शिक्षण संभाग के इस फैसले को अब वो कोर्ट में चुनौती देने जा रही है. टीचर का कहना है कि उसे नियम की जानकारी थी, मगर गर्भपात से जान का खतरा था. ऐसे में उसने तीसरी संतान को जन्म दिया. टीचर का कहना है कि उन्हें टारगेट किया गया है. उनके साथ के ही ऐसे कई कर्मचारी हैं, जिनकी तीन संतान हैं. मगर, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

बता दें कि रहमत बानो आगर मालवा जिले के बजानगरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवा दे रही थीं. वो जिले के बड़ोद की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि 2003 में संविदा वर्ग-2 में नौकरी मिली थी. इसके बाद साल 2000 में बेटी रहनुमा, 2006 में बेटे मुशाहिद और 2009 में बेटे मुशर्रफ का जन्म हुआ. तीसरी संतान होने पर अब उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है.

‘अब बच्चों का भविष्य कैसे बनाऊंगी’
रहमत ने कहा, “बच्चों की पढ़ाई में काफी खर्च होता है. ऐसे में नौकरी जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पति एक मदरसे में सेवा देते हैं. बच्चों और घर की जिम्मेदारी मुझ पर ही है. अब बच्चों का भविष्य कैसे बनाऊंगी, ये समझ नहीं आ रहा है”.

‘मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी’
उन्होंने कहा, “सरकार की पॉलिसी का मुझे पता था. मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने मुझे गर्भपात कराने से मना कर दिया था. गर्भपात कराने पर मेरी जान को खतरा बताया था. इसीलिए मैंने तीसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था”.

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने नियम लागू किया है कि 26 जनवरी 2001 के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के यहां यदि तीसरी संतान हुई तो वह नौकरी के लिए अपात्र माने जाएंगे. बीते साल विधानसभा में उठे प्रश्न के बाद विदिशा जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में ऐसे 955 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस थमाए थे और 15 दिन में जवाब मांगा था.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...