15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलशिवम दुबे ने मारा मोहाली का मैदान, भारत ने अफगानिस्तान को छह...

शिवम दुबे ने मारा मोहाली का मैदान, भारत ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

Published on

मोहाली

भारतीय टीम ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान पर छह विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाए थे। जवाब में मेजबानों ने 15 गेंद पहले चार विकेट खोकर ही लक्ष्य साध लिया। भारत की जीत में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 38 गेंद में फिफ्टी पूरी करते हुए नाबाद 60 रन बनाए, गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया। नौ गेंद में 16 रन बनाकर रिंकू सिंह नाबाद रहे। इससे पहले विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 20 गेंद में 31 रन की प्रभावी पारी खेली। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर में होना है। अगर टीम इंडिया इसे जीत जाती है तो सीरीज में 2-0 की अजेय लीड हासिल कर लेगी।

आज की शाम शिवम के नाम
दोनों हाथों से मौका का फायदा उठाना किसे कहते हैं कोई शिवम दुबे से पूछें। 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू के बावजूद अबतक टीम में जगह पक्की न कर पाए शिवम ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। पहले दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट चटकाया तो फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शिवम दुबे की वापसी में आईपीएल की अहम भूमिका है। वह एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं।

अफगानिस्तान ने दिया था 159 रन का लक्ष्य
इससे पहले अनुभवी मोहम्मद नबी और युवा अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच 43 गेंद में 68 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। भारत के पावरप्ले में दबदबे के बाद नबी (27 गेंद में 42 रन) और ओमरजई (22 गेंद में 29 रन) ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी निभाकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने पीसीए स्टेडियम में शीतलहर के बीच 10 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन कर दिया था। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (28 गेंद में 23 रन) और कप्तान इब्राहिम जदरान (22 गेंद में 25 रन) पावरप्ले में केवल चार बाउंड्री ही लगा सके। मिडिल ओवर्स में पठानों ने जोरदार वापसी की। आखिरी छह ओवर में अफगानिस्तान ने 69 रन बनाए। आखिरी में मोहम्मद नबी ने 27 गेंद में 42 रन तो नजीबुल्लाह जदरान ने 11 गेंद में नाबाद 19 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत ने मोहाली की कड़कड़ाती सर्दी में तीन कैच छोड़े।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...