12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलतलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा को शोएब मलिक ने दी...

तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा को शोएब मलिक ने दी जन्मदिन की बधाई

Published on

नई दिल्ली

आज सानिया मिर्जा का 36वां जन्मदिन है। इंडियन टेनिस स्टार ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाया, लेकिन तस्वीरों में पति शोएब मलिक नजर नहीं आए। तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सानिया को बधाई दी। मगर जिस अंदाज में बधाई दी, तलाक की बात करने वाले इस पर भी ध्यान दे सकते हैं। शोएब के शब्दों में कोई रोमांच, रोमांच और उत्साह तो वैसे भी नजर नहीं आ रहा था।

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो। आपके लिए सुखी जीवन की कामना! इस दिन का भरपूर आनंद लें…। शोएब मलिक के इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हिए लिखा, ‘इस शुभकामना को पढ़कर ये तो कतई नहीं लगता कि एक पति ने अपनी पत्नी को विश किया है। मगर फिर भी अल्लाह से दुआ है कि आप लोगों के बारे में फैली खबर गलत हो।’

मशहूर फिल्ममेकर फराह खान, सिंगर अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। सानिया मिर्जा और फराह खान कई सालों से दोस्त हैं। दोनों 2017 में करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में एक साथ दिखाई दिए थे। फराह ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा के जन्मदिन की पार्टी के अंदर के दृश्यों को दिखाते हुए एक पोस्ट साझा किया। फिल्म निर्माता ने कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग @mirzasaniar .. इस साल केवल खुशी और प्यार आपके लिए हमेशा। सानिया की मॉम को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन्मदिन शेयर करने के लिए साथ में सबसे अच्छा व्यक्ति।

भारत की लोकप्रिय गायक सनसनी अनन्या बिड़ला ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जन्मदिन की पार्टी की झलकियाँ साझा कीं। यह पार्टी दुबई में हुई। वैसे यह बताना जरूरी हो जाता है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2010 में एक-दूसरे से शादी की। 30 अक्टूबर, 2018 को इस जोड़े ने बेटे इजहान मिर्जा मलिक का अपने जीवन में स्वागत किया। इस बीच शोएब मलिक ने भी ट्वीट कर सानिया को विश किया है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...