6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में फ्री राशन और बस की फ्री सवारी कब से... सीएम...

कर्नाटक में फ्री राशन और बस की फ्री सवारी कब से… सीएम सिद्धारमैया ने किया तारीखों का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट की दूसरी बैठक की. बैठक के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने चुनाव के वक्त 5 गारंटियों को लागू करने का वादा किया था. हमने कैबिनेट बैठक में अपने सभी वादों पर चर्चा की. हमने तय किया है कि इन गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा. हमारी गारंटी जाति और पंथ से परे सभी के लिए है. इसमें कोई जाति और धर्म नहीं है. कांग्रेस ने अपनी गारंटी के लिए तिथियों का एलान कर दिया है.

कौन सी गारंटी कब से लागू होगी, इसे जानने से पहले जानते हैं कि कांग्रेस की पांच गारंटी क्या हैं.

– कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी दी थी कि हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.

– दूसरा गारंटी है, ग्रैजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता और डिप्लोमा होल्डर्स छात्रों को डेढ़ हजार रुपये मासिक भत्ता.

– कांग्रेस का तीसरा गारंटी है, प्रत्येक परिवार की एक महिला को दो हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा.

– चौथी गारंटी है हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज.

– 5वीं गारंटी है, हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी.

जानते हैं कब से लागू होंगी ये गारंटी
– सीएम ने बताया कि शक्ति योजना के तहत 11 जून से सभी महिलाओं के लिए फ्री बस राइड लॉन्च कर रहे हैं. इसके तहत महिलाएं राज्य के भीतर कहीं भी यात्रा कर सकती हैं. वे एसी बसों को छोड़कर किसी भी बस से यात्रा कर सकती हैं.

– सिद्धारमैया ने बताया कि अन्न भाग्य योजना के तहत हम 7 किलो चावल देते थे, लेकिन इसे घटाकर 5 किलो कर दिया. हमने चुनाव प्रचार के दौरान 10 किलो अनाज देने का वादा किया था. एक जुलाई से सभी बीपीएल कार्डधारी हर व्यक्ति 10 किलो अनाज दिया जाएगा.

– सीएम ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. यानी उपभोक्ता को पहले 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं देना होगा. इस गारंटी का कार्यान्वयन 1 जुलाई से शुरू होगा. जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा.’

– कांग्रेस नेता ने बताया कि हम गृह लक्ष्मी गारंटी को भी लागू कर रहे हैं. इसके तहत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे. इसका लाभ उठाने के लिए उन्हें अपना खाता, आधार और आवेदन देना होगा. हम इस गारंटी को 15 अगस्त से लागू करेंगे. सभी बीपीएल और एपीएल धारकों को 15 जून से 15 जुलाई के बीच आवेदन करना होगा.

प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई कांग्रेस
कांग्रेस 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई है. इस चुनाव में बीजेपी को 66, जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...