19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यशादी के 7 महीने बाद भी खुशखबरी नहीं, 15 दिन पत्नी के...

शादी के 7 महीने बाद भी खुशखबरी नहीं, 15 दिन पत्नी के साथ रहना है… बलिया के कॉन्स्टेबल की चिट्ठी वायरल

Published on

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की छुट्टी का आवेदन वायरल हो गया है. इसमें सिपाही ने अपने अधिकारी को लिखा है कि शादी को सात महीने हो गए हैं, अभी तक कोई ‘खुशखबरी’ नहीं मिली है, इसलिए 15 दिन का अवकाश देने की कृपा करें. यह आवेदन पत्र अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जिले की डायल 112 में तैनात गोरखपुर के सिपाही ने यह आवेदन दिया है. इस प्रार्थना पत्र में जवान ने अपने अधिकारी को लिखा है, ‘महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए. अभी तक खुशखबरी नहीं मिली. मैडम (पत्नी) ने डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उसके साथ रहना है. प्रार्थी घर पर निवास करेगा. अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिन की EL (अर्जित अवकाश) देने की कृपा करें. आपकी महान कृपा होगी.’ यूपी के पुलिस महकमे में यह पत्र वायरल होने के बाद से ही चर्चा में आ गया है. एक तरफ जहां पुलिस महकमे के लोग इसको लेकर चटखारे ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ अवकाश के वजहों को लेकर खूब विचार विमर्श भी कर रहे हैं.

दरअसल, 24 घंटे की ड्यूटी और काम के दबाव की वजह से पुलिसकर्मियों को कभी_कभी अपने परिजनों की शादी या किसी सुख-दुख में शामिल होने के लिए छुट्टी तक नहीं मिल पाती है. ऐसे में खास तौर पर महिला पुलिस भी काफी परेशान दिखती है. पुलिस विभाग में छुट्टी न मिलने के कारण कभी कभी लोग नौकरी को अलविदा तक कह देते हैं या फिर सुसाइड जैसे खौफनाक कदम उठाने तक की सूचनाएं भी आती हैं.

यही नहीं, प्रदेश में किसी त्योहार या संवेदनशील स्थिति की वजह से भी पुलिस विभाग में सारी छुट्टियां निरस्त कर दी जाती हैं. ऐसे में पुलिसकर्मी समाज और देश हित में अपनी जिम्मेदारियां तो पूरी कर पाते हैं, मगर उनकी घर की जिम्मेदारी अधूरी रह जाती है. बलिया पुलिस के जवान का अनोखा आवेदन पत्र भी कुछ हद तक इसी ओर इशारा करता है. बता दें कि यूपी पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए मातृत्व और पुरुषों के लिए पितृत्व अवकाश का प्रावधान है. महिलाओं को यह छुट्टी 180 दिन तो पुरुषों के लिए 15 दिन की होती है. पूरी नौकरी के दौरान यह अवकाश सिर्फ दो बार ही लिया जा सकता है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...