16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया का दावा- मेरे पास BJP नेता की रिकॉर्डिंग, बोले- केजरीवाल से...

सिसोदिया का दावा- मेरे पास BJP नेता की रिकॉर्डिंग, बोले- केजरीवाल से गद्दारी नहीं

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में शराब घोटाले में फंसे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी तोड़ने का बीजेपी की तरफ से ऑफर मिला था. कहा गया था कि अगर पार्टी तोड़ दी गई तो उनके ऊपर लगे केस वापस हो जाएंगे. अब आम आदमी पार्टी की तरफ से एक और दावा हुआ है.

सिसोदिया बोले- सीएम बनना सपना नहीं
पार्टी के मुताबिक उनके पास बीजेपी नेता की रिकॉर्डिंग मौजूद है और जरूरत पड़ने पर उसे जारी भी किया जा सकता है. मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर भी साफ कर दिया है कि वे किसी भी पद के लालच में अपनी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं करने वाले हैं. वे लिखते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी मेरे राजनैतिक गुरु है, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूंगा. मैं CM बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत न 1 देश बनेगा. पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं.

सिसोदिया का आरोप क्या है?
अब जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं. सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो.

शराब घोटाले की जांच में क्या-क्या हुआ?
वैसे मनीष सिसोदिया की तरफ से ये आरोप तब लगाए गए हैं जब सीबीआई ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार को सबसे पहले उनके निवास पर 14 घंटे की रेड चली थी. फिर अगले दिन उन्हीं के करीबियों को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाया गया. उनसे करीब 12 घंटे सवाल-जवाब हुए और कई पहलुओं को समझने की कोशिश की गई.

उसके बाद विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी कर दिया. उस नोटिस के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि ये तो नौटंकी है, मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

मनोज तिवारी ने किया पलटवार
वैसे सिसोदिया के आरोपों पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी का जवाब आया है. उन्होंने सवाल उठा दिया है कि जब सीबीआई उनका फोन जब्त कर चुकी है, तो उन्हें कैसे कोई मैसेज मिला. वे ट्वीट कर लिखते हैं कि मनीष का फ़ोन तो CBI ले गयी खुद ही बोले.. तो किसके फ़ोन पर फ़ोन या मेसिज आया उसका नाम बताए और उनका फ़ोन भी जांच के लिए जमा करवाए.. ताक़ि दूध का दूध और शराब का शराब हो जाए.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...