9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeराजनीतिCBI रेड पर बोले सिसोदिया, एक-दो दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर...

CBI रेड पर बोले सिसोदिया, एक-दो दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवाद में आई शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया. उन्होंने कहा कि जिस शराब नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह देशभर में नाम बनाते जा रहे हैं, ये लोग उससे परेशान हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत है कि वे कट्टर ईमानदार हैं. उन्हें काम करना आता है. उन्होंने एजुकेशन, हेल्थ ठीक करके दिखा दिया.

आज उनकी वजह से भारत का नाम रोशन हो रहा है इसलिए केजरीवाल के हेल्थ मिनिस्टर एजुकेशन मिनिस्टर के यहां छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार नहीं किया, बस यह किया है कि मैं अरविंद केजरीवाल का एजुकेशन मिनिस्टर हूं. दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे. प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता.

मेक इंडिया नम्बर-1 के लॉन्च होते ही रेड पड़ गई
सिसोदिया ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी में यही फर्क है कि केजरीवाल अच्छे काम की प्रशंसा करते हैं, उससे सीखते हैं और मोदीजी अच्छे काम को रोकना चाहते हैं.

दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नम्बर वन कैम्पेन लॉन्च किया. इसपर मोदीजी को भी गर्व होना चाहिए था. सपोर्ट करना चाहिए था, लेकिन इसके दो दिन के अंदर मोदीजी ने केजरीवाल के एजुकेशन मिनिस्टर पर रेड करा दी.

FIR में सूत्रों के हवाले से करोड़ाें के घोटाले का किया दावा
सिसोदिया ने दावा कि दिल्ली सरकार की अगर शराब पॉलिसी ठीक से लागू होती, तो 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा होता. मनोज तिवारी और एलजी अलग अलग आंकड़े बता रहे थे कि इतने का घोटाला हुआ, लेकिन FIR में न 8 हजार करोड़, न 1100 करोड़ का, न 144 करोड़ का जिक्र है, बस यह है कि सूत्र कह रहे हैं कि एक करोड़ का घोटाला हुआ है. यह सब बकवास है.

उन्होंने कहा कि इन्हें शराब पॉलिसी में चोरी या घोटाले की चिंता नहीं है. चिंता होती तो CBI का दफ्तर गुजरात में शिफ्ट हो जाता. प्रधानमंत्री ने जिस हाइवे का उद्घाटन किया था, वो 5 दिन में धंस गया, कोरोड़ों का घोटाला हुआ, अगर घोटाला मुद्दा होता तो सीबीआई उसकी जांच कर रही होती.

डेढ़ साल पुरानी खबर दिखाकर सरकार पर साधा निशाना
मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता की शुरुआत 19 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के फ्रंट पेज पर दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को लेकर छपी खबर से की. उन्होंने कहा कि भारत के एजुकेशन मॉडल को दुनिया के सबसे बड़े अखबार ने ऐसा दिखया, जिससे दुनिया प्रेरित हो सके, यह हमारे लिए गर्व की बात है.

इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी अखबार के फ्रंट पेज पर डेढ़ साल पहले कोरोना के वक्त गंगा में बहाई गईं लाखों लाशों की तस्वीर छपी थी, इसपर हमें शर्म आई थी. अब जो खबर छपी है, वह मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि दिल्ली के टीचर्स और बच्चों की मेहनत है.

ऊपर के आदेश से सीबीआई कर रही छापेमारी
डिप्टी सीएम ने सीबीआई रेड पर कहा- कल मेरे घर CBI के ऑफिसर आए थे, सचिवालय में मेरे ऑफिस में भी रेड मारी गई थी. ऊपर के ऑर्डर से उनसे यह सब कराया जा रहा है. मैं सीबीआई अफसरों का धन्यवाद करना चाहता हूं. उन्होंने मेरे परिवार के साथ अच्छा व्यवहार किया.

2024 का चुनाव मोदी वर्सेज केजरीवाल होने जा रहा
डिप्टी सीएम ने कहा कि केजरीवाल आम लोगों के लिए 24 घंटे सोचते हैं, मोदीजी अपने चंद दोस्तों के बारे में सोचते हैं, यह सोचते हैं कि कैसे सरकारें गिराई जाएं. 2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी वर्सेज भाजपा होने जा रहा है. अबतक लोग पूछते थे कि मोदी वर्सेज कौन, आज पूरा देश अरविंद केजरीवाल की ओर देख रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...